19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बाइक पर पति का गुस्सा उतारने वाली पत्नी का वीडियो

फैमिली कोर्ट के बार फैमिली ड्रामा, पति की बाइक पर पत्नी ने पटके पत्थर...वीडियो वायरल

2 min read
Google source verification
shivpuri.jpg

शिवपुरी. शिवपुरी में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में पत्नी पति का गुस्सा उसकी बाइक पर निकालती नजर आ रही है। पत्नी गुस्से में पति की बाइक पर पत्थर पटकती दिख रही है और पति व अन्य लोग उसे समझाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो शिवपुरी के कोतवाली स्थित फैमिली कोर्ट के बाहर का है। पति-पत्नी के बीच कोर्ट के बाहर चल रहे फैमिली ड्रामे का मौके पर मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है कि लोग तरह तरह की बातें बना रहे हैं।

फैमिली कोर्ट के बाहर फैमिली ड्रामा
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी के कमलागंज इलाके में रहने वाले राहुल ओझा व उसकी पत्नी रानी के बीच विवाद चल रहा है। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के दो साल बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद की वजह पत्नी रानी की अलग घर रहने की इच्छा थी। ऐसा नहीं है कि पति राहुल ने उसकी ये इच्छा पूरी नहीं की बल्कि पत्नी के कहने पर अलग घर लेकर पत्नी के साथ रहने लगा लेकिन अलग रहने के बाद भी पति-पत्नी के बीच विवाद कम नहीं हुए। दोनों के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था। जिसके कारण मामला कोर्ट पहुंच गया और कोर्ट ने राहुल को उसकी पत्नी को हर महीने तीन हजार रुपए महीने जीवन निर्वाह भत्ता देने का आदेश दिया। बताया गया है कि शुक्रवार को पति राहुल इन्हीं पैसों को पत्नी को देने के लिए फैमिली कोर्ट पहुंचा था। जहां पत्नी ने हंगामा कर दिया।

देखें वीडियो-

पत्नी ने बाइक पर उतारा पति का गुस्सा
पत्नी रानी को पैसे देने पहुंचे पति राहुल का किसी बात को लेकर पत्नी से कोर्ट के बाहर ही विवाद हो गया और पत्नी रानी भड़क गई। उसने पति राहुल की बाइक को धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया और फिर पति का पूरा गुस्सा उसकी बाइक पर पत्थर पटककर उतार दिया। पति पत्नी को रोकता रहा लेकिन वो नहीं मानी, मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद को शांत कराया और अपने अपने घर रवाना किया। लेकिन पति-पत्नी के बीच हुए हंगामे का वीडियो किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-