
डॉक्टर्स ने जहर का इंजेक्शन देकर घोड़े को दफनाया, नहीं करता ऐसा तो मर जाते कई इंसान
श्रावस्ती. घोड़ों में होने वाली खतरनाक बीमारी ग्लैंडर का वायरस जिले के गिलौला क्षेत्र के एक गांव में देखने को मिला है। दंदौली गांव के मजरा सौरैय्या में एक घोड़े में इस लाइलाज बीमारी की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार से वायरस के पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा उसे जहर का इंजेक्शन देकर मार दिया गया है। जिसे गहरा गड्ढा खोदकर मिट्टी के नीचे दफन करा दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार यह जानलेवा बीमारी मनुष्यों को भी प्रभावित कर सकती थी। इसलिए संक्रामित घोड़े को चिकित्सकों की टीम ने इंजेक्सन देकर मारकर दफना दिया है।
श्रावस्ती जिले में कुछ दिन पूर्व घोड़ों की जांच के लिए सीरम नमूने एकत्रित किए गए थे। जिसे जांच के लिए पशुपालन विभाग द्वारा डीआरडीई भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया।
दरअसल गिलौला विकास खण्ड के दंदौली गांव के मजरा सौरैय्या में एक घोड़ा ग्लैंडर वायरस के संक्रामण से प्रभावित पाया गया। जिसे जिलाधिकारी के आदेश पर चिकित्सक व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा गांव से बाहर ले जाकर जहर का इंजेक्सन लगाकर मार डाला गया। इसके बाद मृत घोड़े को मिट्टी के नीचे गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया गया है। बता दें जिले में इस संक्रमण को खोजने के लिए पशु पालन विभाग द्वारा इक्कीस घोड़ों का ब्लड सैंपल लिया गया था।
मनुष्यों के लिए भी जानलेवा है यह बीमारी
ग्लैंडर वायरस की बीमारी ग्लैंडर बरखेलडेरिया मेलिआई जीवाणु जनित रोग है। यह बीमारी घोड़ों के बाद संक्रमण से मनुष्यों, स्तनधारी पशुओं में पहुंचती है। यह नोटिफाईएबल है। जिसे जेनोटिक रोगों की श्रेणी में रखा गया है। इस बीमारी का संक्रमण नाक, मुंह के म्यूकोसल सरफेस एवं सांस से होता है। मैलिन नाम के टेस्ट से इस बीमारी को कंफर्म किया जाता है।
इस बीमारी के ये हैं लक्षण
वहीं इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जे0आई0 सिंह बताते हैं कि ग्लैंडर वायरस का संक्रमण होने पर घोड़े, खच्चर व गधों के शरीर की गांठों में इंफेक्शन एवं पस बन जाता है। जानवर उठ नहीं पाता है। शरीर में सूजन आ जाती है। इस बीमारी से पीड़ित होने पर मौत निश्चित है। यह संक्रमण संक्रमित पशु के पास के पशुओं में सौ प्रतिशत छह से दस किलोमीटर के दायरे में फैल सकता है। जबकि मनुष्यों में यह संक्रमण होने के बाद मानव के मांस पेशियों में दर्द, छाती में दर्द, शरीर में अकड़न, तेज सिरदर्द व नाक से पानी बहने लगता है।
Published on:
20 Aug 2019 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allश्रावस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
