30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेशकीमती लकड़ियों के साथ दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो घरों से सैकड़ों बोटा खैर की बेशकीमती लकड़ियां बरामद की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्रावस्ती

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 3 Mar 2021, 10:43 AM IST

बेशकीमती लकड़ियों के साथ दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बेशकीमती लकड़ियों के साथ दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

श्रावस्ती. पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो घरों से सैकड़ों बोटा खैर की बेशकीमती लकड़ियां बरामद की है। साथ ही दो ट्रेक्टर ट्राली को भी वन विभाग की टीम ने कब्जे में लिया है। बड़ी मात्रा में खैर की बेशकीमती लकड़ियां मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। फिलहाल वन विभाग की टीम ट्रैक्टर ट्रॉली सहित लकड़ियों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दरअसल वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिनगा रेंज अंतर्गत बांसकुड़ी गांव निवासी जयद्रथ यादव और अजय यादव के घर के बाहर खैर की बेशकीमती लकड़ियों का ढेर लगा हुआ है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने ततपरता दिखाते हुए भिनगा कोतवाली पुलिस टीम के साथ बाँसकुड़ी गांव में छापेमारी की। जहां जयद्रथ यादव और अजय यादव के घरों के बाहर सैकड़ो बोटा खैर की बेशकीमती लकड़ियों का ढेर मिला। साथ ही मौके पर लकड़ियां लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली भी मिली। जिसे वन विभाग की टीम ने कब्जे में ले लिया और भिनगा रेंज ले आई। वन विभाग की टीम ने पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं इस संबंध में भिनगा रेंजर आर के तिवारी का कहना है कि सूचना पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बांसकुड़ी गांव में दो लोगों अजय यादव और जयद्रथ यादव के घर पर छापेमारी की गई थी। जहां से 301 बोटा खैर की बेशकीमती लकड़ियां बरामद हुई हैं। साथ ही मौके से दो ट्रैक्टर ट्रॉली भी बरामद हुई है। खैर की लकड़ियां और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:कोरोना काल में स्कूल खुलने के पहले ही दिन बगैर मास्क के क्लास रूम में दिखाई दिए बच्चे, टीचरों ने पढ़ाना नहीं समझा मुनासिब

ये भी पढ़ें:बीएचयू में धरने पर बैठी महिला प्रोफेसर का आरोप, दलित होने की वजह से हो रहा उत्पीड़न, क्लास लेने से रोकते हैं अन्य शिक्षक