
up weather : यूपी में विदा हो रहे मानसून के साथ अब गुलाबी ठंड के दस्तक देने से पहले अक्टूबर के महीने में गर्मी सताएगी। 48 घंटे बाद मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल 13 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। दिन में गर्मी और रातें ठंड होगी। सुबह तड़के धुंध छाई रहेगी।
up weather today: यूपी में मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। अब बहुत जल्द गुलाबी ठंड दस्तक देने वाली है। हालांकि अक्टूबर महीने में अभी कुछ दिनों तक गर्मी सताएगी। दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। अभी कुछ दिनों तक बादलों के आंख मिचौली का खेल जारी रहेगा। 15 अक्टूबर के बाद शारदीय नवरात्र की शुरुआत होते ही ठंड में काफी इजाफा होगा। इस दौरान fog गिरने की संभावना है। वैसे सुबह तड़के आसमान में काफी धुंध रहती है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर तक फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मानसून की विदाई पूरी तरह से हो चुकी है। अब मानसून की बरसात नहीं होगी। अक्टूबर महीने में बेमौसम बरसात हो सकती है। पिछले वर्ष अक्टूबर के महीने में नजर डालें तो यूपी में 15 अक्टूबर के आसपास रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई थी। तापमान बढ़ने की अब कोई उम्मीद नहीं है। अगले सप्ताह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आसमान में बादलों के आने जाने का क्रम जारी रहेगा। यूपी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
UP Weather today : 13 अक्टूबर तक बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में 2 दिन यानी दो और तीन अक्टूबर को भारी बारिश आंधी तूफान बिजली गिरने के लिए अलर्ट किया है। इस दौरान बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।
Published on:
07 Oct 2023 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allश्रावस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
