20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: मानसून की धमाकेदार एंट्री, यूपी में भारी बारिश, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का पूर्वानुमान

Monsoon Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी में मानसून की एंट्री की तारीख घोषित कर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में झमाझम बारिश और तेज आंधी के साथ इसी महीने मानसून प्रवेश करेगा।

2 min read
Google source verification
cyclone_mansoon.jpg

Monsoon Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी में मानसून की एंट्री की तारीख घोषित कर दी है। यूपी के कई जिलों में भारी गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं देश के दक्षिण में मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून की एंट्री होने के साथ ही केरल कर्नाटक सहित तमिलनाडु के कुछ हिस्से में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि तमिलनाडु और कर्नाटक पहुंचने में मानसून को थोड़ा समय लग सकता है। दरअसल मानसून 7 दिन की देरी से कल केरल पहुंचा है।

उत्तर प्रदेश में भी तापमान में इजाफा
मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में भी तापमान में 40 डिग्री से 42 डिग्री तक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है। सूर्य की तपिश बनी रहेगी आसमान साफ रहेगा। हालांकि शनिवार को मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। तापमान में दो से 3 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। इसके साथ ही आद्रता में वृद्धि देखी जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 22 जून के बाद उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में झमाझम बारिश और तेज आंधी के साथ इसी महीने मानसून प्रवेश करेगा। IMD के मुताबिक मानसून की दस्तक यूपी में होने वाली है। साउथवेस्ट मानसून दक्षिण अरब सागर और मालदीव क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, पूरे कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में आगे बढ़ गया है। आने वाले दिनों में यूपी समेत देशभर में मानसून की झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने मैप के जरिए बताया है कि यूपी में मानसून कब आ सकता है। आइए जानते हैं...

IMD यानी भारतीय मौसम ‌विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक साउथवेस्ट मानसून दक्षिण अरब सागर और मालदीव क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, पूरे कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में आगे बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने मैप के जरिए बताया है कि केरल में मानसून की एंट्री 7 जून को हो सकती है। जो अब आगे बढ़ गया है, अब इसे अगले सप्ताह तक आने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। कुछ इलाकों में 15 जून को सबसे पहले मानसून की झमाझम बारिश हो सकती है, जबकि कई जगह 20 और 25 जून को मॉनसून आ सकता है। दिल्ली की बात करें तो 30 जून को मानसून आ सकता है।


बड़ी खबरें

View All

श्रावस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग