18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रावस्ती में दिल दहला देने वाली घटना, बेडरूम में मिला पति-पत्नी समेत तीन बच्चों का शव, मुंबई से 5 दिन पहले आया था परिवार

उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार की सुबह पूरा परिवार संदिग्ध परिस्थितियों में मृत हालत में मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
Shravasti

घटनास्थल की सांकेतिक तस्वीर जेनरेट AI

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना के गांव कैलाशपुर में शुक्रवार की सुबह एक पूरा परिवार मृत अवस्था में पाया गया है। पति-पत्नी के साथ तीन बच्चों का घर में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना के गांव कैलाशपुर मजरा लियाकत पुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में पूरे परिवार की मौत हो गई है। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस के साथ पुलिस अधिकारी पहुंच कर घटना की पड़ताल कर रहे हैं। मृतक युवक सिरोज अली की मां ने बताया कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें चिंता होने लगी। कई बार उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।