
नए साल पर यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहेगा।
Weather forecast Alert: उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। इससे दृश्यता की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।ये क्षेत्र आने वाले दिनों में और अधिक वायुमंडलीय परिवर्तनों के लिए तैयार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी प्रेस रीलीज के मुताबिक अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।
कोहरे की स्थिति के अलावा, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 30 दिसंबर, 2023 से 2 जनवरी, 2024 तक हल्की बारिश होने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी के लिए मौसम कार्यालय द्वारा "कोल्ड-डे" की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके अलावा, तापमान गिरने के कारण आने वाले दिनों में हिमाचल और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश के अनुसार मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। इससे मौसम में नमी की अधिकता है और हल्की शीतलहर रहेगा। इसी का नतीजा है कि घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, कई जिलों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम होने की संभावना है। उन्होंने कहा, अगले दो दिन मध्यप्रदेश से सटे कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर कई जिलों पर पड़ेगा।
दिल्ली में 'कोल्ड-डे' का अलर्ट जारी
आईएमडी ने "कोल्ड-डे" की चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक अगले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में "घने से बहुत घने कोहरे" का अनुभव होने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से चार डिग्री अधिक है।
Updated on:
30 Dec 2023 05:57 pm
Published on:
30 Dec 2023 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allश्रावस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
