
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पहाड़ों पर बर्फ पिघलने लगेगी। इससे यूपी में ठिठुरन बढ़ जाएगी।
उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन सर्दी बढ़ रही है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। सुबह के समय कई इलाकों में घने कोहरे के कारण लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही 16 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव हिमालयी क्षेत्रों में होगा। ऐसे में पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है, जिसके बाद मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज भी मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा हो सकता है। प्रदेश में 15, 16, 17 दिसंबर को भी मौसम शुष्क ही रहेगा और कई जगहों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है। 20 दिसंबर तक मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान जताया गया है।
बरेली में सबसे कम रहा पारा
राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा, मेरठ, मुजफ़्फरनगर पछुआ हवाओं के कारण दिन में भी खासी ठंडक महसूस हो रही है। मौसम बेहद सर्द हो गया है। पिछले 24 घंटों में बरेली में सबसे ज्यादा सर्द रात रही, यहां का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है।
वहीं, नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 7.0, मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 8.4, मेरठ में 8.1, चुर्क में 9.0 और राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस को दर्ज किया गया है।
सर्दी और बढ़ने की है संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद 1-2 डिग्री तापमान और गिरेगा, जिससे सर्दी और बढ़ जाएगी। पिछले कुछ दिनों में हवाएं चलने के कारण हवा के प्रदूषण में भी कमी आई है। गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। आज सुबह, यहां के लोनी इलाके में एक्यूआई 266 दर्ज किया गया है, नोएडा में एक्यूआई 274 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई लेवल 238 तक पहुंच गया है।
Published on:
15 Dec 2023 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allश्रावस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
