22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, कर्मचारी ने कहा ‘बना दिया मुसलमान’

सिद्धार्थनगर में एक डॉक्टर पर अपने कर्मचारी पर कथित रूप से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप है। पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर ने उस पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने का भी दबाव डाला है। पीड़ित व्यक्ति का नाम रामराज यादव है।

2 min read
Google source verification
Employee Accused Doctor of Forcefully Converting him to Muslim

Employee Accused Doctor of Forcefully Converting him to Muslim

जिले में एक डॉक्टर पर अपने कर्मचारी पर कथित रूप से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप है। पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर ने उस पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने का भी दबाव डाला है। पीड़ित व्यक्ति का नाम रामराज यादव है। पुलिस के अनुसार, रामराज यादव एक निजी क्लीनिक में काम करता है जहां डॉ. फारूकी ने 2019 में उसे मुसलमान बन जाने के लिए मजबूर किया था। उससे कुरान की आयतें पढ़वाई गई। अकरम हुसैन के नाम से उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया। रामराज यादव ने यह भी आरोप लगाया कि उसने सरकारी अधिकारियों व पुलिस से मिलने का भी प्रयास किया लेकिन इंसाफ नहीं मिला।

इस मामले में उसने फिर पुलिस में तहरीर दी जिसके बाद डॉक्टर और दो अन्य पर उत्तर प्रदेश अवैध धर्मांतरण रोकथाम कानून एवं धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उधर, अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए डॉक्टर ने फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: मां बेचती हैं सब्जियां, बेटी ने हॉकी वर्ल्ड कप में किया नाम रोशन, बहन बोलीं- 'देखे ऐसे भी दिन जब खेलने पर लोग मारते थे ताना'

जान से मारने की मिली धमकी

डुमरियागंज में क्लीनिक चलाने वाले डॉ. फारूकी कमाल के यहां रामराज यादव झाड़ू पोंछा का काम करता था। यादव ने पुलिस को बताया कि 2019 में उसे मस्जिद ले जाकर कलमा पढ़ाया गया। उसके नाम पर जो आधार कार्ड था उसे फाड़ दिया। हालांकि, उसके बैंक पासबुक पर उसका वास्तविक नाम ही दर्ज है। वह अपना आधार कार्ड ठीक करवाने 22 मार्च को पत्नी के साथ डुमरियागंज जा रहा था तो उक्त डॉ. ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे शाहपुर में रोक दिया और अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि तुम्हारा धर्म परिवर्तन हो चुका है। अगर दोबारा हिंदू बनने का प्रयास करोगे तो फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा और जान से मरवा दूंगा।


बड़ी खबरें

View All

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग