13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग भांजी को बहला फुसलाकर साथ ले गया मामा और फिर…

किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
rape

रेप

बस्ती. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपने क्षेत्र पूर्वांचल में महिला अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश की घटनाओं में इजाफा हुआ ही है, अब नाबालिग को भगाकर वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने की घटना सामने आई है। ताजा मामला बस्ती जिले का है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भांजी को भगा ले जाने एवं वेश्यावृत्ति के लिये बेचे जाने का आरोप लगाया है। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।


दरअसल मामला बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के माझा गांव का है, जहां के निवासी मल्लू नामक व्यक्ति ने यह आरोप लगाया है। मल्लू ने पुलिस को तहरीर दी है कि सोलापुर गांव के निवासी बलवंत और पड़ोसी जनपद गोरखपुर के धानी गांव निवासी सुधीर उसकी भांजी को बहला-फुसलाकर भगा ले गये और वेश्यावृत्ति के लिये बेच दिया। मल्लू ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने एवं अपनी भांजी को देह व्यापार के दलदल से मुक्त कराने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने मल्लू की तहरीर पर दोनों आरोपियों बलवंत एवं सुधीर के खिलाफ भारतीय दण्ड विधान की धारा 363, 366, 323, 376, 372, 373 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार किशोरी कुछ दिन पूर्व अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा बहुत खोजबीन की गई। परिजनों ने अपनी प्रत्येक रिश्तेदारी एवं हर उस जगह किशोरी की तलाश की जहां उसके जाने की सम्भावनाएं थीं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। अब कहीं से परिजनों को उसके देह व्यापार के धंधे में बेच दिये जाने की जानकारी मिली। परिजनों ने जब और जानकारी जुटानी इकट्ठी की तो बलवंत और सुधीर का नाम सामने आया। इसी आधार पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी को मुक्त कराने एवं आरोपियों को दण्डित करने की गुहार लगाई है।

बड़ी खबरें

View All

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग