16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Monsoon Alert: यूपी में मानसून कब बरसेगा, IMD ने बताई नई तारीख,जानें किस जिलें में कब होगी बारिश

UP Monsoon Alert: उत्तर प्रदेश में प्री मानसून प्रवेश कर चुका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 12 घंटों के बाद 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

2 min read
Google source verification
heavy_rain_in_alert.jpg

यूपी में इस दिन मानसून बरसेगा, 3 दिनों तक झमाझम बारिश होगी।

UP Monsoon Alert: यूपी में आज मानसून दस्‍तक देगा। मौसम व‍िभाग ने प्रदेश के 11 शहरों में झमाझम बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया गया है। 2 दिन पहले हुई बरसात के बाद निकली धूप ने एक बार फिर उम्र बढ़ा दी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। शनिवार को छिटपुट बारिश के बाद रविवार से प्रदेश भर में मानसून अच्छी बारिश लेकर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश में अगले 12 घंटे बाद 11 जिलों में मानसून की अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम व‍िभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। मानसून की बार‍िश लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाएगी। इससे पहले दो द‍िन हुई बार‍िश के बाद कानपुर लखनऊ सह‍ित कई ज‍िलों में उमस भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने की ऑल पार्टी मीटिंग की अध्यक्षता, बोले- वहां की स्थिति पर पहले दिन से है पीएम मोदी की नजर
आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी
आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी। वहीं, अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही और हवा चलेगी। रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जाएगी। प्रदेश के पश्चिमी, बुंदेलखंड क्षेत्र और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। बारिश से मौसम में नमी रहेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रयागराज में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया
शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की आवाजाही से मौसम में नमी और धूप निकलने से चिपचिपी गर्मी रही। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान प्रयागराज में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य अधिकतर जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे कम तापमान झांसी में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही रहेगी। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में गरज और चमक के साथ बारिश और कुछ जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार, शनिवार को तराई बेल्ट से जुड़े कई जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। इनमें कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर शामिल है। चेतावनी के तहत भारी बारिश से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Today: यूपी के मौसम बदलाव जारी, 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल |


बड़ी खबरें

View All

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग