सिद्धार्थनगर. प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के खेल और जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के आग्रह पर जिले के इटवा विधानसभा क्षेत्र में सरकार ने मिनी स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए भूमि की तलाश कर ली गई है। जानकारो की माने तो जल्द ही मिनी स्टेडियम के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।