
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 76 सीधी जिले की चुरहट सीट पर 69 फीसदी मतदान हुआ है। जनता ने मतदान का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है और अब 3 दिसंबर को काउंटिंग के बाद पता चलेगा कि चुरहट में जनता ने किसे जीत का आशीर्वाद दिया है। चुरहट में चुनावी पारा एक बार फिर दोनों पुराने प्रतिद्वंदियों के चुनावी मैदान में उतरने से उबाल पर रहा। एक तरफ कांग्रेस के अजय सिंह राहुल हैं जो पिछली बार मिली हार का बदला चुकाने की कोशिश में हैं तो वहीं दूसरी तरफ मौजूदा विधायक शारदेन्दु तिवारी जिन्हें भाजपा ने एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है।
अजय सिंह v/s शारदेन्दु तिवारी
सीधी जिले की चुरहट सीट जिले की सबसे हॉट सीट है। एक बार फिर मैदान में भाजपा-कांग्रेस से दोनों पुराने प्रतिद्वंदी आमने सामने हैं। भाजपा विधायक और प्रत्याशी शारदेन्दु तिवारी के ऊपर भाजपा ने फिर से भरोसा जताया है तो वहीं कांग्रेस ने अजय सिंह राहुल को चुनावी मैदान में उतारा है। अजय सिंह राहुल और शारदेन्दु तिवारी के बीच चुनावी मुकाबला नया नहीं है। इससे पहले भी वो 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में एक दूसरा का सामना कर चुके हैं। जिसमें से साल 2013 में अजय सिंह भारी पड़े थे तो वहीं 2018 में शारदेन्दु ने चुरहट में कमल खिलाया था। ऐसे में साल 2023 में अजय सिंह के पास साल 2018 की हार का बदला लेने का मौका है।
चुरहट विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 64 हजार 270
पुरुष मतदाता- 1 लाख 37 हजार 325
महिला मतदाता- 1 लाख 26 हजार 939
पिछली दो विधानसभा चुनावों का मतदान प्रतिशत
साल 2018- 69.34%
साल 2013- 68.85%
चुरहट सीट का इतिहास
साल 2018- भाजपा के शारदेन्दु तिवारी ने कांग्रेस के अजय सिंह राहुल को 6 हजार 402 वोटों से हराया।
साल 2013- कांग्रेस के अजय सिंह ने भाजपा के शारदेन्दु तिवारी को 19 हजार 356 वोटों से हराया।
यह भी पढ़ें- mp election 2023 : उमा भारती के गढ़ में कांग्रेस ने फिर 'साध्वी' को उतारा, क्या ले पाएंगी हार का बदला?
Updated on:
18 Nov 2023 05:19 pm
Published on:
29 Oct 2023 08:12 pm

बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
