9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : धौहानी विधानसभा सीट पर 71.86% वोटिंग,क्या भाजपा लगा पाएगी जीत का चौका ?

MP Election 2023 : पिछले चुनाव में महज 3 हजार 793 वोटों से हारी थीं कांग्रेस प्रत्याशी, क्या इस बार ले पाएंगी पिछली हार का बदला ?

2 min read
Google source verification
dauhani.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 82 धौहानी सीट सीधी जिले की एसटी वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। धौहानी विधानसभा सीट पर इस बार 71.86 फीसदी मतदान हुआ है। मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है जिसका खुलासा 3 दिसंबर को मतगणना के बाद होगा। बता दें कि धौहानी सीट पर पिछले तीन चुनावों से भाजपा के कुंवर सिंह टेकाम विधायक हैं। जीत की हैट्रिक लगा चुके कुंवर सिंह टेकाम साल 2023 के चुनावों में जीत का चौका लगाने की कोशिश में हैं। हालांकि पिछला चुनाव बेहद कम अंतर से हारने वाली कांग्रेस प्रत्याशी इस बार पिछली हार का बदला लेने की पूरी कोशिश करेंगी।

भाजपा के कुंवर सिंह टेकाम v/s कांग्रेस की कमलेश सिंह
धौहानी विधानसभा सीट पर बीते 20 सालों से भाजपा का कब्जा है। बीते तीन चुनावों में जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा के कुंवर सिंह टेकाम को पार्टी ने एक बार फिर इसी सीट से प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर पिछले चुनाव में हार का सामना करने वाली कमलेश सिंह पर भरोसा जताया है। कांग्रेस की कमलेश सिंह पिछले विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर में भाजपा के कुंवर सिंह टेकाम से महज 3 हजार 793 वोटों से चुनाव हारी थीं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : हर चुनाव में विधायक बदल देती है इस सीट की जनता

धौहानी विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 36 हजार 728
पुरुष मतदाता- 1 लाख 29 हजार 565
महिला मतदाता- 1 लाख 22 हजार 545

पिछले 2 विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत
साल 2018- 74.23%
साल 2013- 66.80%

धौहानी विधानसभा सीट का इतिहास
साल 2018 - भाजपा के कुंवर सिंह टेकाम ने कांग्रेस की कमलेश सिंह को 3 हजार 793 वोटों से हराया था।
साल 2013- भाजपा के कुंवर सिंह टेकाम ने कांग्रेस के तिलक राज सिंह को 19 हजार 1 वोट से हराया था।
यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : इस सीट पर आजतक नहीं मिली है कांग्रेस को जीत ?