3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेले में चाट खाने वाले 200 से ज्यादा लोग बीमार

चाट खाने के बाद पेट दर्द व उल्टी-दस्त होना शुरु हुए...

2 min read
Google source verification
sidhi.jpg

सीधी. सीधी जिले के रामपुर नैकिन में मकर संक्रांति के अवसर पर सोन नदी के महेशन घाट में गए लोग एक चाट की दुकान में चाट खाकर फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। पेट दर्द, उल्टी एवं दस्त का शिकार हुए 200 से अधिक लोगों को रामपुर नैकिन अस्पताल पहुंचाया गया है, यहां संख्या बढ़ने पर अब बीमार लोगों को चुरहट व सेमरिया अस्पताल के साथ ही जिला अस्पताल पहुंचाने की कवायद की जा रही है। बीमार लोगों की संख्या अभी भी लगातार बढ़ रही है जिसमें बच्चों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है।

चाट खाने से फूड पॉयजनिंग
बताया गया की भितरी गांव से लगे महेशन घाट पर मकर संक्रांति के अवसर पर मेले का आयोजन होता है। इस मेले में आसपास के इलाके के करीब आधा दर्जन गांवों के लोग पहुंचते हैं जिसके कारण मेले में काफी भीड़ होती है। मेले में ही एक चाट-फुलकी की दुकान लगी हुई थी जिस पर मेले में पहुंचे अधिकतर लोगों ने चाट फुलकी खाई थी। बताया जा रहा है कि चाट खाने के बाद लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें पेट दर्ज व उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके कारण उन्हें परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ ही देर में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी जिसके बाद पता चला कि मेले में चाट खाने के कारण ये लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। फूड पॉइजनिंग के सर्वाधिक प्रभावित लोग भितरी व कुआं गांव के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नई की नई बाइक को शोरूम के सामने ही पेट्रोल डालकर लगा दी आग, जानिए पूरा मामला

जिला मुख्यालय से भेजी गई चिकित्सकों की टीम
रामपुर नैकिन सीएचसी में अचानक 200 से अधिक बीमार लोगों के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्टॉफ कम होने से लोगों का उपचार प्रभावित हो रहा था। मामला कलेक्टर साकेत मालवीय के संज्ञान में आने जिला मुख्यालय के साथ ही चुरहट अस्पताल से चिकित्सक व अन्य स्टाफ रामपुरनैकिन के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही प्रभावित गांवों में एंबुलेंस भेजकर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की कवायद शुरू की गई है। बीमारों की संख्या एक सैकड़ा से पार पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

देखें वीडियो- कमलनाथ के रोड शो के दौरान टला हादसा

Story Loader