मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई
एसपी के निर्देश पर चुरहट पुलिस ने बस रोककर चेंकिग की। इस दौरान जरूरी दस्तावेज व जरूरी उपकरण न होने पर बस संचालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। चालक संतोष विश्वकर्मा पिता गंगा प्रसाद (30) निवासी रतहरा रीवा व परिचालक अभिमन्यु पिता विंध्वेश्वरी प्रसाद निवासी कैलाशपुरी रीवा के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192ए, 9, 10, 36, 38, 115, 190(2), 146/193 के तहत कार्रवाई की है।