1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात मुंबई से लौट रहे युवक की बस से उतारकर हत्या

सीधी में घर पहुंचने से पहले आधा दर्जन लोगों ने पीटा, मंगलवार को हुई मौत सडक़ पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, पांच गिरफ्तार

2 min read
Google source verification

सीधी

image

Rajiv Jain

Jun 26, 2018

Sidhi youth killed in Seat dispute in Rewa Bus

Sidhi youth killed in Seat dispute in Rewa Bus

सीधी. मुंबई से लौट रहे एक युवक की घर पहुंचने से पहले हत्या कर दी गई। विवाद बस की सीट में बैठने के मामूली विवाद पर हुई। मौत के बाद परिजनों ने शव सडक़ पर रखकर चकाजाम कर दिया गया। सूचना पर तहसीलदार गोपद बनास विजय द्विवेदी व नगर कोतवाल ने परिजनों को समझाइश दी। उसके बाद चकाजाम समाप्त हुआ। तहसीलदार की उपस्थिति में शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
सिटी कोतवाली अंतर्गत बमुरी निवासी अनुज साहू पिता राजकरण (27) मुंबई में काम करता था। सोमवार को वह घर लौट रहा था। देर रात रीवा से पुष्पराज ट्रेवल्स की बस पर सवार हुआ। तभी एक युवक से सीट को लेकर विवाद हो गया। युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। और, सीधी पहुंचने से पहले जमोड़ी तिराहा के पास वाहन से पहुंचे सात लोगों ने अनुज को बस से उतारकर मारपीट की। युवक गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वारदात, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 2.30 बजे की है। जबकि, मौत मंगलवार दोपहर 2 बजे हुई।

सडक़ पर आक्रोश
अनुज की मौत पर ग्रामीण व मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। पोस्टमार्टम न कराकर शव अस्पताल तिराहे पर रखकर चकाजाम कर दिया गया। मांग थी, आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। तहसीलदार द्विवेदी व नगर कोतवाल रामबाबू चौधरी की समझाइश पर एक घंटे बाद आंदोलन खत्म हुआ। और, शव को पीएम का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। तनाव देखकर पुलिस सतर्क रही। अस्पताल तिराहा छावनी बना रहा।

पुलिस ने वीडियोग्राफी भी करवाई

पुलिस ने घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी करवाई। शहर के सम्राट चौक, गांधी चौक, लालता चौक, पटेल पुल सहित अन्य चौराहों पर पुलिस दल तैनात दिखा।शव को सडक़ पर रखकर आंदोलन करने से पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया। आनन-फानन पांच संदेहियों को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Story Loader