ये है मामला
पीड़िता ने दर्जनभर शिकायतों के साथ बताया कि आरोपी राजू भूर्तिया पिता राम खेलावन, गुडिय़ा भुर्तिया पति राजू, रामसिया पिता राम खेलावन भूर्तिया, कौशिल्या भूर्तिया पति रामसिया सभी निवासी ग्राम चमराडोल थाना मझौली के हैं, जो कि पीडि़ता को जादू-टोना करने वाली मानकर 2 वर्ष पूर्व से परेशान कर रहे हैं। उसके साथ गाली-गलौंज, मारपीट एवं फसल नुकसानी करते हैं। पीडि़ता के साथ-साथ उसके पति और पुत्रों को जान से मारने की धमकी भी देते हैं। साथ में जादू-टोना करने वाली कह कर सामाजिक बदनामी भी करते हैं। जिससे पीडि़ता काफी व्यथित है।