22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, जानिए क्या हुए कार्यक्रम

सामाजिक चेतना उत्कर्ष समिति सीधी के तत्वावधान शहर के गायत्री मंदिर परिषर में आयोजित किया गया जयंती समारोह

2 min read
Google source verification
sidhi news

sidhi news

सीधी। अक्षय तृतीया पर मंगलवार को शहर के गायत्री मंदिर में सामाजिक चेतना उत्कर्ष समिति द्वारा धूमधाम से भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार की सुबह 7 बजे से किया गया। सर्व प्रथम भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम मे हवन, आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के बारे में विस्तार से उपस्थितजनों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से गंगा सागर तिवारी, बाला प्रसाद गुप्त, श्यामलाल गुप्त, हरिश्चंद्र सिंह चौहान, चंद्रिका तिवारी, सतीश पांडेय, एपी दास, सत्येंद्र सिंह बाघेल, वाचस्पति मिश्र, विनयधर द्विवेदी, राजेंद्र तिवारी, पुजेरीलाल मिश्र, मनोज शुक्ल, वीरेंद्र कुमार मिश्र, आनंद अकेला, अरविंद शुक्ल, मनोजमणि, कमलापति केशरी, रामचंद्र सोनी, राजेंद्र सोनी, प्रांजल मिश्र, चूणामणि तिवारी, हीरामणि शुक्ल, यादवेंद्र शुक्ल, वाईपी शुक्ल, देवीचरण शर्मा, प्रदुम्न परिवार्जन, सरोज द्विवेदी, राजेंद्र पांडेय, महेंद्र सिंह बाघेल, ओमप्रकाश, नरेश प्रधान, प्रदीप शुक्ल, राधारमण पांडेय के अतिरिक्त गायत्री परिवार एवं शहर के गणमान्य जन मौजूद थे।
धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव-
अखिल भारतीय ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पर विशेष पूजा अर्चना हवन और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के गायत्री मंदिर परिषर में दोपहर 12 बजे से किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण जनसेवा समिति के जिला अध्यक्ष पंडित शिवम शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के विरुद्ध शस्त्र उठाया था, उन्होंने संपूर्ण मानव समाज को अन्याय का विरोध करने के लिए प्रेरित किया। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। आज ब्राह्मण समाज को एक होने की जरूरत है, अंगारे नहीं फौलाद हैं हम परशुराम की औलाद हैं हम। ब्राह्मण वंश के चीते हैं जो खुद के जिगर पर जीते हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण जनसेवा समिति के पदाधिकारी अनुराग मिश्रा, संदीप तिवारी, दीपक उपाध्याय, प्रकाश मिश्रा, आदर्श पांडेय, पूर्णदेव मिश्रा, अखिल द्विवेदी, प्रदीप शुक्ला, मनीष तिवारी, अजय दुबे, संतोष शुक्ला, अंकित शुक्ला, अजीत पाठक, मयंक द्विवेदी, जितेंद्र तिवारी, शशिकांत तिवारी, विकास नारायण तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।