जिले के अंतर्गत आने वाले रामपुर नैकिन विकासखंड इलाके के खड्डी खुर्द के बगैया टोला से गजरी को जोड़ने वाला रास्ता बेहद खराब हालत में था। इसी मार्ग को लेकर लीला साहू पिछले एक साल से संघर्ष कर रही थीं। इसके लिए उन्होंने सीधी कलेक्टर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और सांसद राजेश मिश्रा तक से सड़क निर्माण की मांग की थी।