24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP election news: चुरहट विधानसभा की 23 तो सीधी की 21, धौहनी-सिहावल की होगी 22 चक्रों में मतगणना

मतगणना के लिए संजय गांधी महाविद्यालय तैयार

less than 1 minute read
Google source verification
MP election news: chakrawar janiye sidhi jile ki matgadna

MP election news: chakrawar janiye sidhi jile ki matgadna

सीधी। विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को हुए मतदान की गिनती 11 दिसंबर को संजय गांधी महाविद्यालय भवन में सुबह 8 बजे से होगी। जनसंख्या के आधार पर चुरहट में सबसे ज्यादा और सीधी में सबसे कम मतदाता हैं। इसी आधार पर गिनती के लिए चरण भी निर्धारित किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि चारों सीटों की मतगणना संजय गांधी कॉलेज परिसर में ही की जानी है। इसके लिए बेरीकेट्स लगाए गए हैं। मतगणना के लिए 14 चक्र निर्धारित किए गए हैं। चारों सीटों की गणना एक साथ प्रारंभ होगी।

चुरहट विधानसभा क्षेत्र में 312 मतदान केंद्र

चुरहट विधानसभा क्षेत्र में 312 मतदान केंद्र हैं। इसलिए 23 चरण में गणना होगी। सीधी विधानसभा की 292 एवीएम की गणना 21 चक्र, सिहावल की 304 मशीनों की गिनती 22 व धौहनी की 296 मशीनों से मतों की गिनती 22 चक्र में कराई जाएगी। मतगणना के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कर्मचारियों का रेंडमली चयन किया जाएगा। किसी कर्मचारी को आखिरी समय तक यह मालूम नहीं हो सकेगा कि उसकी ड्यूटी किस टेबल पर लगेगी।

224 कर्मचारी करेंगे मतों की गिनती
मतदान गणना के लिए इवीएम मशीन पर 224 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। एक टेबल पर तीन कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं 14 कर्मचारियों की ड्यूटी स्ट्रांग रूम से मशीन लाने ले जाने के लिए किया जाएगा।

विधानसभावार चरण
- विस क्षेत्र बूथ संख्या मतगणना चरण
- चुरहट 312 23
- सीधी 292 21
- सिहावल 304 22
- धौहनी 296 22