कार्रवाई में ये लोग शामिल रहे
टीम में डीएसपी देवेश पाठक, निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी, हितेंद्र शर्मा, अरविंद तिवारी, प्रधान आरक्षक विपिन, अखिलेश पटेल, आरक्षक प्रेम सिंह, अजय, अजीत बघेल, मनोज मिश्रा सहित दो राजपत्रित अधिकारी शामिल थे।
दुबे के आवास पर कार्रवाई के लिए लोकायुक्त पुलिस बीते तीन दिन से शहर मे रहकर संपत्तियों की गोपनीय तरीके से जानकारी एकत्रित कर रही थी। शुक्रवार को उनके अमहा स्थित आवास पर दबिश दी। चल व अचल संपत्तियों के दस्तावेज जांचे गए। 12 सदस्यीय टीम कार्रवाई मे जुटी रही। दबिश के दौरान लोकायुक्त ने घर के अंदर न तो किसी को जाने दिया गया और नहीं किसी को बाहर आने दिया। गेट पर ही सुरक्षाकर्मिंयो की तैनाती रही। कार्रवाई में लोकायुक्त पुलिस बैंक खातों मे जमा राशि का हिसाब नहीं लगा पाई है। बैंक प्रबंंधकों से संपर्क न होने व पासबुक न मिल पाने के कारण बैंक की संपत्तियो का खुलासा नहीं हो सका है।