दिव्या द्विवेदी ने बताया कि उन्हें डर से ज्यादा मां बनने की खुशी थी। उन्हें बेटी की चाह थी जब डॉक्टरों ने बताया कि बेटी हुई तो ऑपरेशन का दर्द एक तरह से गायब हो गया। ओटी से वार्ड में शिफ्ट होने पर भी दिव्या सोहर गीत गुनगुनाती रहीं। दिव्या का ऑपरेशन करने वाली डॉ. बीना मिश्रा भी दिव्या का साहस देख हैरान रह गईं। उन्होंने बताया कि अमूमन सर्जरी के नाम से ही महिलाएं डर जाती हैं। मेरे करियर में यह पहली बार था जब कोई महिला ओटी में आत्मविश्वास के साथ मुस्कराते हुए सोहर गा रही थी, मैंने पहले कभी ऐसा आत्मबल नहीं देखा । ऑपरेशन टीम ने भी उनके साहस की सराहना की।