
MP News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हादसे में नाबालिग लड़के की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ट्रक सीधा घर में जाकर घुस गया। जिस कारण से 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।
पूरा मामला मझौली के सिकरा का बताया जा रहा है। यहां ट्रक तेज स्पीड में जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सीधा जाकर घर में घुस गया। इसकी जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाइश दी। जिसके बाद जाम को खुलवा दिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
इधर, लगातार प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं। यहां पर अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
Updated on:
02 Feb 2025 06:18 pm
Published on:
02 Feb 2025 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
