
Panchayat minister hoisted hoax in Chhatrasal Stadium
सीधी. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शनिवार सुबह 9 बजे से छत्रसाल स्टेडियम में शुरू हुआ। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान व मप्र गान का सामूहिक गायन हुआ। मंत्री पटेल 8.50 बजे कलेक्टर अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक तरुण नायक के साथ परेड का निरीक्षण किया। 9.00 बजे समृद्धि के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ेंगे, 9.25 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन और 9.30 बजे जिला पुलिसबल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स मार्च पास्ट कर सलामी दिए। सुबह 10.30 बजे विकास आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गगा। विजयी प्रतिभागियों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसके पहले सुबह 8 बजे कलेक्टर अभिषेक सिंह कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण ने किया।
भारत पर्व में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
26 जनवरी की शााम 6 बजे मानस भवन में भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भक्ति पर केंद्रित आयोजन के साथ ही विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी प्रदर्शित की जाएगी। इस वर्ष सिंगरौली के हरिश्चंद्र दुबे एवं साथियों द्वारा बघेली लोक गायन तथा डिंडौरी के चैन सिंह टेकाम एवं दल द्वारा रीना, कर्मा एवं शैला लोक नृत्य के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।
गांधीग्राम में सहभोज
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल कन्या आश्रम शाला गांधीग्राम में छात्राओं के साथ विशेष रुचिकर मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Published on:
27 Jan 2019 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
