
Pandit Deendayal Upadhyay's birth anniversary celebrated by BJP, know
सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ के संस्थापक, अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती स्वच्छता ही सेवा है, के साथ मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए है।
इस अवसर पर नगर की प्रमुख प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य कार्यक्रम प्रात: 8 बजे पं.दीनदयाल नगर में स्थित उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ, जहां सैकड़ो की संख्या में उपस्थित भाजपाईयों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। तत्पश्चात कलेक्टे्रट तिराहा पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपाईयों ने सफाई अभियान के बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजेश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला सह निर्वाचन अधिकारी केके तिवारी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ.विक्रम सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष राम प्रसाद वैस, सुधीर शुक्ला, जिला महामंत्री डॉ.देवेंद्र त्रिपाठी, विष्णु बहादुर सिंह ठाकुर दादू, जिला महामंत्री अंजू पाठक, नीलम पांडेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश ंिसंह चौहान, रवि केशरी, सुरेंद्रमणि दुबे, अजय चौबे, बद्री मिश्रा, श्रवण चौबे, पंकज पांडेय, नरेंद्र गौतम, रामस्वरूप मिश्रा, केके तिवारी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, राकेश मौर्य, अमित प्रधान, राकेश सिंह रिंकू, उत्तरा वर्मा, विभा शर्मा, पूनम सोनी, अमित सोनी, पुष्पराज सिंह, मुनिराज विश्वकर्मा, आनंद परियानी, संदीप सिंह, पूणेंद्र शर्मा, रन्नू साकेत, अनिल सिंह, राजकुमार केवट सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा नेताओं द्वारा गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मानस भवन में चंद्रप्रताप तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात सम्राट चौक पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पृथ्वीराज सिंह चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ज्ञात हो कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ मिले, उनके सपने को आज देश के प्रधानमंत्री हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर पूर्ण कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा हा कि पं.दीनदयाल के बताए मार्गो व उनके आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है। पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले के सभी मंडलों में मनाई गई, सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
Published on:
25 Sept 2019 09:19 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
