
Sarpanch's son's fury: On a minor issue, the youth was brutally beaten
सेमरिया/सीधी. ऑटो की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक सुधरने की मांग करने पर सेमरिया संरपंच के पुत्र ने युवक को बेहरमी पूर्वक मारपीट की है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है। इसमें सरपंच गणेश गुप्ता का पुत्र मुन्ना भी शामिल है।
ओटो-बाइक में हुई थी भिड़ंत
बताया गया, सेमरिया पुलिस चौकी अंतर्गत बढ़ौरा निवासी राजीव पिता रमाकांत तिवारी (17) शुक्रवार दोपहर बाइक से ओबरहा गया था। सेमरिया सरपंच गणेश गुुप्ता का पुत्र मुन्ना ऑटो लेकर गया था, दोपहर साढ़े 12.30 बजे बगल से गुजरते समय ऑटो की टक्कर लगने से राजीव की बाइक का इंडीकेटर टूट गया। उसने क्षतिग्रस्त राशि मांगी तो ऑटो चालक ने सेमरिया पहुंचकर देने की बात कही। लेकिन राजीव तिवारी साथी जतिन के साथ सेमरिया पहुंचा तो मुन्ना गुप्ता गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर डंडे से बेरहमी पूर्वक पिटाई कर दी।
बीच बाजार में किया मारपीट
बीच बचाव करने गए जतिन से भी मारपीट की गई है। इतने में मुन्ना गुप्ता के साथी कलुआ गुप्ता व दो-तीन अन्य साथी भी आकर मारपीट करने लगे। हल्ला गुहार करने पर स्थानीय लोगों ने दौड़कर बीच बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीडि़त की शिकायत पर सेमरिया पुलिस ने मुन्ना पिता गणेश गुप्ता (35) सेमरिया, कलुआ गुप्ता सहित दो-तीन अन्य लोगों के विरुद्ध भादवि की धारा 294, 323, 506,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
Published on:
21 Apr 2019 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
