
एमपी के सीधी शहर के अमहा में संचालित गंगा स्टील एवं गंगा हार्डवेयर की अलग-अलग दुकानों में सतना एंटी एवीजन ब्यूरो की टीम ने दबिश दी है। शहर में एंटी एवीजन ब्यूरो की कार्रवाई की भनक लगते ही व्यापारियों में हडक़म्प मच है। शहर के व्यापारी जो जीएसटी कर में हेराफेरी कर दुकान चला रहे थे।उनके भी कान खड़े हो गए है। इस पर में डिप्टी कमिश्नर उमेश त्रिपाठी ने बताया कि गंगा स्टील एवं गंगा हार्डवेयर में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इनके द्वारा नियमों के विपरीत खरीदी-बिक्री का कार्य किया गया है। जिसको लेकर सोमवार की दोपहर टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की है।
बता दें कि जिले में ऐसे कई बड़े व्यापारी है जिनके द्वारा जीएसटी एवं अन्य टैक्सों की चोरी के लिए छत्तीसगढ़ के रास्ते कच्चे बिल पर माल की खरीदी करते है। सोमवार को शहर के एक बड़े हार्डवेयर व्यवसायी के दो फर्मो में 15 सदस्यी एंटी एवीजन ब्यूरो टीम ने दबिश दी है। बताया गया है कि दबिश देने पहुंची सतना की एंटी एवीजन ब्यूरो ने एक साथ दो दुकानों में दबिश दी।
एंटी एवीजन ब्यूरो के निशाने पर कई फर्म निशाने पर हैं। जिनके द्वारा कागजों में लाखों-करोड़ों का धंधा करने के बाद टैक्स को समय पर नहीं भरा है। एंटी एवीजन ब्यूरो द्वारा इस तरह के फर्मों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है जल्द ही इस तरह की और भी कार्रवाईयां जिले में देखने को मिल सकती है। सूचना के आधार पर एंटी एवीजन ब्यूरो की टीम द्वारा गंगा स्टील एवं गंगा हार्डवेयर में कार्रवाई की गई है, पहले फर्मों के दस्तावेजों का मिलान टीम के द्वारा किया जायेगा,जांच के बाद ही सच सामने आएगा।
Updated on:
11 Mar 2024, 8:27 PM IST
Published on:
11 Mar 2024, 8:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.