सीधी। शहर के समीपी ग्राम गाड़ा स्थित राम जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, विधायक सीधी रीती पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, जनपद पंचायत सीधी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, कलेक्टर साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डॉ.रविंद्र वर्मा, सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। यहां श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। विधायक सीधी रीती पाठक की अगुवाई में उनके निवास से श्री राम जानकी मंदिर तक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, रीती पाठक ने मंदिर पहुंच कर भगवान राम जानकी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राम जानकी मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
—————–
जगह-जगह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दिखाया गया लाइव प्रसारण-
अयोध्या में श्रीराम के स्वरूप के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण शहर से लेकर ग्रामीण अचंलों तक एलईडी व प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। शहर के रामजानकी मंदिर, पूजा पार्क, संकट मोचन हनुमान मंदिर, गोपाल दास अध्यात्म रामायण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी।
————-
प्रभात फेरी, कलश यात्रा के हुए आयोजन-
गांवों और नगरों में इस अवसर पर प्रभात फेरी, कलश यात्रा और शोभा यात्राओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहाद्ध सभी प्रमुख स्थानों में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सहयोग से भजन कीर्तन कार्यक्रमों तथा भंडारे का आयोजन किया गया।
***कंटेंट- मनोज पांडेय, सीधी***
000000000000000000000000