
Story of churhat MLA shardendu tiwari in sidhi
सीधी। विधानसभा परिणाम जिले में अप्रत्याशित रहा। कांग्रेस दो सीट से एक पर आ गई, जबकि भाजपा में एक सीट की वृद्धि हुई। अब जिले में कांग्रेस के पास एक और भाजपा के पास तीन सीटें हैं। सबसे चौंकाने वाला परिणाम चुरहट का आया है। अजय सिंह की परम्परागत सीट पर भाजपा के शरदेंदु तिवारी ने विजय हासिल की। इस सीट से शरदेंदु के बाबा चंद्रप्रताप तिवारी अर्जुन सिंह को हरा चुके हैं।
मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय सिंह को लगातार तीन बार से टक्कर दे रहे भाजपा के शरदेंदु तिवारी ने करीब छह हजार वोटों से हराया। अजय विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पार्टी के स्टार प्रचारक थे। विंध्य की 30 सीटें जिताने की जिम्मेदारी दी गई थी। ज्यादातर टिकट भी उन्हें के कहने पर वितरित किए गए थे। लेकिन अजय खुद की सीट नहीं बचा पाए।
लाइव रिपोर्ट
यहां मुख्यत: लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रही। भाजपा प्रत्याशी शरदेंदु तिवारी मतगणना के प्रथम चरण से ही बढ़त बनाए रहे। करीब सात हजार की भाजपा प्रत्याशी की बढ़त की खाई को अजय अर्जुन सिंह ने दसवें, बारहवें, तेरहवें तथा चौदहवें चरण में पाटनी चाही, लेकिन वह कुल मतों में बढ़त नहीं बना सके। उन्नीसवें व बीसवेंं चरण में कांग्रेस प्रत्याशी अजय अर्जुन सिंह ने पुन: बढ़त बनाई लेकिन वह कुल मतों के बढ़े अंतराल की खाई वह नहीं पाट सके। मतगणना के शुरुआती दौर से ही भाजपा में उत्साह दिखा। हालांकि इस चुनाव में मतदाता पहले से ही बदलाव की ओर मुखर हो गया था।
... और उठकर चल दिए
अजय सिंह कुछ समय के लिए मतगणना स्थल पर आए और शुरुआती दौर में ही हार का क्रम देखते हुए केंद्र से बाहर रवाना हो गए। बताया गया कि वे हैलीकाप्टर से रीवा से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। चुरहट विधानसभा सीट अर्जुन सिंह की परंपरागत विधानसभा सीट है। अजय सिंह राहुल से पहले इस सीट से उनके पिता अर्जुन सिंह विधायक निर्वाचित होते रहे हैं।
मध्य प्रदेश - चुरहट
परिणाम घोषित
अभ्यर्थी दल का नाम मत
शरदेन्दु तिवारी भारतीय जनता पार्टी 71909
अजय अर्जुन सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस 65507
विवेक कोल बहुजन समाज पार्टी 2997
ददन सिंह निर्दलीय 2248
आनन्द पाण्डेय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 1961
श्री अर्जुन प्रसाद सोधियाँ निर्दलीय 1692
छोटू कोल जन सम्मान पार्टी 1646
राजीव कुमार तिवारी निर्दलीय 1583
धर्मेन्द्र सिंह बाघेल निर्दलीय 1308
अरुण कुमार मिश्र समता समाधान पार्टी 1204
दद्दू लाल पाण्डेय भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 895
मूल निवासी हनुमान साहू पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) 817
राकेश कुमार दुबे "माई के लाल" सपाक्स पार्टी 712
मनीष कुमार शर्मा आम आदमी पार्टी 572
जगदीश प्रसाद तिवारी निर्दलीय 464
अशोक कुमार वर्मा (एडवोकेट) निर्दलीय 448
रघुनंदन सिंह(अधिवक्ता) अपना दल (सोनेलाल) 339
राजरूप बैस निर्दलीय 335
संदीप पाण्डेय "दीपू भाई" निर्दलीय 260
दिनेन्द्र प्रसाद द्विवेदी विश्व शक्ति पार्टी 255
सत्यनारायण पटेल निर्दलीय 243
"एडवोकेट" रणविजय वर्मा निर्दलीय 224
इनमें से कोई नहीं इनमें से कोई नहीं 524
Published on:
12 Dec 2018 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
