9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजय टाइगर रिजर्व में बढ़ा बाघों का कुनबा नए मेहमान आए

शावक के साथ दिखी बाघिन, एक माह है शावक

less than 1 minute read
Google source verification

सीधी

image

Hitendra Sharma

Sep 19, 2021

the_tiger_cub_in_sidhi.jpg

सीधी. संजय टाइगर रिजर्व सीधी से नन्‍हें मेहमान के आगमन की खबर आई है। बाघिन टी-3 एक माह के शावक के साथ कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। इसकी तस्वीरें बाहर आने के बाद रिजर्व प्रबंधन मान रहा है कि शावकों की संख्या दो से अधिक हो सकती है।

लिहाजा सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। बाघ की पिछली गणना में संजय टाइगर रिजर्व में 8 बाघों की पुष्टि हुई थी। प्रबंधन का दावा डेढ़ से दो दर्जन का है। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे होने से इनका विचरण होता रहता है। अब नए सिरे से गणना से पहले टी-3 के मां बनने का मामला सामने आया है।

Must See: सैलानियों को लुभाएंगी तितलियां मुकुदपुर में तितली पार्क

बताया गया है कि कुछ दिन पहले शावकों के पग मार्क संजय दुबरी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मां के साथ विचरण करता शावक मिले थे, इसके बाद. से लगातार निगरानी की जा रही थी। कैमरा ट्रैप को खंगालने पर बाघिन शावक के साथ नजर आई। अधिकारियों द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि शावकों की संख्या एक से शावकों की तस्वीरें कैमरा ट्रैप में कैद नहीं हो जाती या फिर बाघ ट्रैकिंग दल उन्हें देख नहीं लेता, तब तक अधिकारी शावकों की संख्या के बारे में कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।

Must See: जल्द ही वन विहार में नजर आएंगे गुजरात के बब्बर शेर

संजय टाइगर सीसीएफ वायपी सिंह ने बताया शावक के पगमार्क कई दिनों सेमिल रहे थे, हमें यह भी उम्मीद थी की यह बाघिन टी-3 के नए शावक हैं। बीते विन बाघिन टी-3 के साथ शावक कैमरा ट्रैप में कैद हुआ, तब इसकी पुष्टि हुई।

Must See: पन्ना टाइगर रिजर्व में वल्चर प्वाइंट देख सकेंगे सैलानी