7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक रात में चोरों ने चटकाए चार दुकानों के ताले

आभूषण की दुकान, जनरल स्टोर व होटलों में की चोरी की वारदात, मझौली थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें, पथरौला चौकी के जोगीपहाड़ी चौराहा स्थिति दुकानों में चोरों का धावा

2 min read
Google source verification
Thieves cracked locks of four shops in one night at a distance of few

Thieves cracked locks of four shops in one night at a distance of few

सीधी/पथरौला। मझौली थाना अंतर्गत विगत दिनों सिरौली मे जनपद सदस्य के घर लाखों की हुई चोरी का पता पुलिस नहीं कर पायी थी कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात फिर एक बार पुलिस चौकी पथरौला के जोगीपहाड़ी चौराहा स्थित चार दुकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी व अन्य सामग्री पार कर गए। यह घटना पुलिस चौकी पथरौला की चंद दूरी पर घटित हुई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरों द्वारा आभूषण की दुकान, जनरल स्टोर व होटलों में की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें मोना ज्वेलर्स, कमलेश जनरल स्टोर, अमित होटल और पेटल होटल का ताला तोड़कर नगदी सहित अन्य सामग्री पार कर दी गई। घटना की सूचना पुलिस चौकी पथरौला मे दिए जाने पर चौकी प्रभारी प्रीती साकेत की सूचना पर जिला से डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची पर नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा है। डाग पेटी का ताला तोडऩे वाली जगह तक ही पहुंच सका है। घटना के संबंध मे पीडि़त लोगों द्वारा बताया गया कि हम लोग प्रतिदिन की तरह रात 9 बजे अपनी दुकानें बंद कर सो गए थे। सुबह उठकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद पुलिस चौकी पथरौला मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इनका टूटा ताला-
पुलिस चौकी पथरौला के सामने होटल व्यावसायी महेंद्र पिता लालमणि गुप्ता 40 वर्ष के होटल मे लगे चैनल गेट मे हाथ डालकर पैंट मे रखे 740 रुपए निकाल लिए। चौकी के बगल मे राजेंद्र पिता द्वारिका सोनी 45 वर्ष मोना ज्वेलर्स के शटर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी सहित लाख रुपए की सामग्री उड़ा ले गए। मोना ज्वेलर्स के सामने कमलेश पिता गेंदलाल गुप्ता 35 वर्ष के जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर संदूक मे रखे 12 सौ रुपए तथा दर्जन भर नए जूता, चप्पल पार कर दिए गए हंै। उसी के बगल मे सूर्यवती पति स्व.शिवदास गुप्ता 50 वर्ष के होटल का ताला तोड़कर 5०० रुपये नगदी सहित एक मोबाईल तथा 3 बंडल राजश्री ले गए हैं। बदमाशों ने हर दुकान के सामने पत्थरोंं का ढेर लगा दिया था तथा पेटी उठाकर घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूरी ले जाकर ताला तोड़ा गया है।
सीसीटीवी मे कैद हुई तस्वीरेंं-
बताया जा रहा है कि चौराहा स्थित एक मोबाईल की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे मे 5 की संख्या मे बदमाशों द्वारा सिर मे पेटी रखकर ले जाते दिख तो रहा है। किंतु दूरी व रात होने के कारण चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पथरौला पुलिस जांच मे जुटी है। देखना है क्या परिणाम निकलता है।