झुंझुनूं. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गांव सिरियासर में एक झोलाछाप चिकित्सक पर कार्रवाई की।मौके से कई तरह की दवाएं व चिकित्सा के दौरान काम आने वाले उपकरण जब्त किए हैं।सीएमएचओ डॉ. सुभाष खोलिया ने बताया कि दसवी पास झोलाछाप चिकित्सक कोलकत्ता निवासी नरोत्तम गांव सिरियासर में क्लिनिक खोलकर करीब दस साल से इलाज के नाम पर लोगों को ठग रहा था।जांच के दौरान उसके पास किसी प्रकार की डिग्री व प्रमाण पत्र नहीं मिले। टीम में डीएसओ नरोत्तम बरोठिया, जिला आईईसी समन्वयक महेश कड़वासरा, कार्यालय सहायक राजेन्द्र जांगिड, मदनलाल शामिल थे।