
एआई तस्वीर
सीकर। जिले में लाखों रुपए के गहने और नगदी के साथ दो लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है। पहले मामले में एक नाबालिग एक लाख रुपए व गहनों सहित घर से लापता हो गई। घटना के समय नाबालिग के माता-पिता दोनों काम पर गए हुए थे। वापस लौटे तो उन्हें बेटी नहीं मिली।
पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 17 साल की नाबालिग लड़की को सुबह घर छोड़कर वह काम पर गए थे। पत्नी भी खेत में काम करने के लिए चली गई। पीछे से उनकी बेटी घर में अकेली थी। बाद में जब पत्नी घर लौटी तो वह नहीं मिली।
घर का सामान खंगाला तो उसमें उसके दस्तावेज, एक लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के गहने भी गायब मिले। रिपोर्ट के अनुसार एक युवक उनके पड़ोस की दुकान पर आवाजाही करता था, जो उसे बहला-फुसलाकर साथ ले जा सकता है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में 25 वर्षीय युवती घर से गुमशुदा हो गई। उसके चाचा ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 10 मार्च को भतीजी घर में सो रही थी। अगली सुबह देखा तो वह घर में नहीं मिली। आसपास ढूंढने पर भी कोई पता नहीं लगा। जांच करने पर अलमारी से गहने और 50 हजार रुपए नगद भी गायब मिले। परिवार को आशंका है कि पड़ोसी युवक उसे ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
14 Mar 2026 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
