9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : Jhunjhunu में आधी रात को 18 साल की इस लड़की की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया, जानिए क्यों?

Murder in Jhunjhunu : युवती की हत्या का यह मामला राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना इलाके के गांव किठाना का है।

2 min read
Google source verification
chirawa news

Girl murder in kthana village of jhunjhunu

चिड़ावा (राजस्थान).

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना क्षेत्र के किठाना गांव में मंगलवार तडक़े 18 वर्षीय युवती का शव उसके घर के पीछे पेड़ से लटका मिला। मृतका युवती के दोनों हाथ बंधे हुए थे। घटना की सूचना पर बुहाना डीएसपी, चिड़ावा थानाधिकारी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर चिड़ावा सीएचसी पहुंचाया। जहां पर मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया। वहीं एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने अनिल कुमार के नेतृत्व में मौके से साक्ष्य जुटाए।

READ : परिजनों को नींद की गोलियां खिलाकर रात को इस प्रेमी से मिलने आई यह प्रेमिका, फिर...

पुलिस को घटना स्थल से दो चुन्नी व रस्सी बरामद हुई है। घटना के संबंध में मृतक युवती पूजा मेघवाल के पिता होशियार सिंह मेघवाल ने बताया कि रात्रि को वह खाना खाकर सो गया था। मृतका की मां, भाभी व मृतका पूजा कमरे में सो रही थी वहीं वह स्वयं व उसका बेटा बाहर चौके में सो रहे थे।

मृतका रात को एक अपनी भाभी के साथ टॉयलेट के लिए बाहर गई थी। उस समय तो वह वापस आ गई। उसके बाद वह बाहर कब और कैसे पहुंची इसका पता नहीं। इस संबंध में मृतका के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि सुबह जब वह शोच के लिए बाहर गया तो घर के पीछे ही शीशम के पेड़ से पूजा की लाश लटकी मिली। मृतका के दोनों हाथ बंधे हुऐ थे तथा उसे घसीटा भी गया था। लाश के पास ही नमकीन व शराब का पव्वा भी मिला था।

पूजा की लाश मिलने पर घर में कोहराम मच गया। जिसके बाद आस-पास पड़ौस के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतका के पिता होशियार सिंह ने पड़ोस के ही युवक पर बेटी की हत्या का संदेह जताते हुए हत्या का मामला दर्ज करवाया है। सीआई संदीप शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।