11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फटे कपड़ों में पुलिस को इस हालत में मिला किशोरी का शव, देखकर हर कोई हैरान

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
murder

powerful bikes ruins youths life

झुंझुनू। झुंझुनू में एक किशोरी की निर्मम तरीके से हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पंद्रह साल की एक किशोरी की किसी ने हत्या कर दी। पुलिस को जब शव मिला तो शव पर मारपीट के निशान उभरे हुए थे, कपड़े फटे हुए थे और गले पर रस्सी से कसने के निशान थे। पुलिस ने किशोरी की पहचान कर ली है और परिजनों की शिकायत पर हत्या की जांच भी शुरू कर दी है।

घटना झुंझुनू जिले कि चिड़ावा थाना इलाके में हुई है। पुलिस ने बताया कि किठाना गांव में रहने वाली पंद्रह वर्षीय किशोरी का शव चिड़ासन रोड पर उसके घर के पीछे मिला है। घर पर ही हत्या की लग रही है और वहां से शव घसीट कर पीछे फेंका गया है।

पुलिस का मानना है कि दो या दो से अधिक लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने रेप की आशंका से इंकार नहीं किया है। उधर परिजनों से भी पुलिस ने इस मामले में जानकारी जुटाई है और साथ ही किशोरी के कमरे से कुछ सबूत भी जमा किए हैं। पुलिस को इसमें किसी परिचित का हाथ लग रहा है।


वहीं इधर... युवक के अपहरण के मामले में सीसीटीवी खंगालेंगी पुलिस
जयपुर। वैशाली नगर के चित्रकूट स्टेडियम में आटा-मील चलाने वाले युवक के अपहरण के मामले में पुलिस घटना स्थल से लेकर कनकपुरा रेलवे स्टेशन के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी। आज युवक से अपहरणकर्ताओं को लेकर पूछताछ की जाएगी। आवश्यकता पडऩे पर उनका स्कैच भी तैयार करवाया जाएगा। घटना के बाद आटा मील चलाने वाला युवक बुरी तरह से डरा हुआ है। इसके चलते वह रात को ठीक ढंग से सो भी नहीं पाया। थानाधिकारी राजेंद्र ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए आज सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और पीडि़त से पूछताछ कर बदमाशों के बारें में जानकारी जुटाई जाएगी। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। गौरतलब है कि वैशाली नगर निवासी केशव महेश्वरी सोमवार रात करीब 9 बजे दुकान मंगल कर कार में बैठकर घर के लिए रवाना होने ही वाला था कि दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक आए। चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उसे अपने साथ ले गए। दो घंटे बाद करीब 40 हजार रुपए लूटने के बाद कनकपुरा रेल्वे स्टेशन के पास उसे छोड़ गए।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग