9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेजों में शुरू होंगे एआई रोबोटिक्स व वर्चुअल रियलिटी जैसे 28 कोर्स

कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस रोबोटिक्स, वर्चुअल रियलिटी, डाटा साइंस एंड एनालिटिक्स और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे कोर्स भी संचालित होंगे।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Dec 22, 2023

कॉलेजों में शुरू होंगे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस रोबोटिक्स व वर्चुअल रियलिटी जैसे 28 कोर्स

कॉलेजों में शुरू होंगे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस रोबोटिक्स व वर्चुअल रियलिटी जैसे 28 कोर्स

कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस रोबोटिक्स, वर्चुअल रियलिटी, डाटा साइंस एंड एनालिटिक्स और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे कोर्स भी संचालित होंगे। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यूजीसी ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है। जिसमें कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू कर 28 तरह के शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू करने को कहा गया है।

अपने स्तर पर जुटाने होंगे संसाधन
यूजीसी के मुताबिक विवि व कॉलेजों को स्किल सेंटर अपने स्तर पर ही शुरू करने होंगे। जरूरी बजट व संसाधन भी खुद ही जुटाना होगा। इसके लिए संस्थान उद्योगों से एमओयू कर सकते हैं। पर सेंटर के लिए पर्याप्त स्थान, वर्कशॉप, मशीनरी या टूल आदि के इन्सटालेशन व लैबोरेट्री आदि की व्यवस्था संस्थानों को अपने परिसर में ही करनी होगी।

30 स्टूडेंट पर एक शिक्षक
यूजीसी ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर में टीचर- स्टूडेंट का अनुपात भी तय किया है। गाइडलाइन के अनुसार सेंटर में 30 स्टूडेंट पर एक शिक्षक होगा। शिक्षण संस्थानों को इस नियम का पालन करना ही होगा। शार्ट टर्म कोर्स का अनुमोदन गवर्निंग बॉडी करेंगी।

इन 28 कोर्स पर रहेगा फोकस
यूजीसी ने स्किल डेवलपमेंट के लिए करीब 28 कोर्स संचालित किए जाने का फोकस एरिया तय किया है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, इंडस्ट्रियल आइओटी, स्मार्ट सिटीज, डाटा साइंस एंड एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी एंड एक्सटेंडेड रियलिटी, साइबर सिक्युरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक्स, 5जी कनेक्टिविटी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, बेसिक कोडिंग एंड कंप्यूटिंग लैंग्वेज सरीखे कोर्स शामिल हैं।

नई शिक्षा नीति में कौशल विकास पर बल
नई शिक्षा नीति में स्किल डेवलपमेंट पर विशेष बल दिया जा रहा है। स्कूल शिक्षा से ही कौशल विकास आधारित कोर्स इस शिक्षा नीति में शामिल किए गए हैं। ताकि शिक्षा के साथ ही स्टूडेंट बाजार की मांग व उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार हो सके। इसके तहत ही कॉलेजों व विवि में स्किल डेवलपमेंट केंद्र शुरू करने की दिशा में यूजीसी ने काम शुरू किया है।