1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर शहर में इस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थी 4 संदिग्ध महिलाएं, पुलिस को हुआ शक तो किया गिरफ्तार…

पुलिस ने रविवार को शहर के रामलीला मैदान क्षेत्र से अपराधिक वारदात की फिराक मे घूम रही चार महिलाओं को पकड़ा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

dinesh rathore

•

Updated: 31 Jul 2017, 1:19 PM IST

पुलिस ने रविवार को शहर के रामलीला मैदान क्षेत्र से अपराधिक वारदात की फिराक मे घूम रही चार महिलाओं को पकड़ा है। इस दौरान इनकी साथी एक नाबालिग बालिका पुलिस से बचकर भाग गई। यह बालिका बाद में एक दुकान पर पहुंच गई। वहां पर लोगों ने उसे बैठा लिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बालिका को उसके परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। आरपीएस (प्रशिक्षु) सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि लोगों ने रामलीला क्षेत्र में वारदात की फिराक में संदिग्ध घूम रही महिलाओं की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया है। महिलाएं जयपुर के कानोता क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। इनकी ओर से बताए गए पते के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।