5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुटखे व पान मसाला के 65 हजार 280 पाउच मिले, जीप सहित तीन गिरफ्तार

लॉकडाउन में गुटखा व पान मसाला का अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा। रोक के बावजूद भी इनका परिवहन व कालाबाजारी हो रही है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Apr 22, 2020

गुटखे व पान मसाला के 65 हजार 280 पाउच मिले, जीप सहित तीन गिरफ्तार

गुटखे व पान मसाला के 65 हजार 280 पाउच मिले, जीप सहित तीन गिरफ्तार

सीकर. लॉकडाउन में गुटखा व पान मसाला का अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा। रोक के बावजूद भी इनका परिवहन व कालाबाजारी हो रही है। सीकर की धोद पुलिस ने गुटखा व पान मसाला से भरी ऐसी ही एक जीप जब्त की है। जिसमें 10 बोरियों में गुटखा व पान मसाला भरा हुआ था। गिनने पर 10 बोरियों से 65 हजार 280 पाउच गुटखा व पान मसाला निकला। जिन्हें बरामद कर पुलिस ने जीप सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

1 लाख 63 हजार कीमत
धोद थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बिंजासी से टाटनवा की तरफ आते समय पुलिस ने आरजे23 जीबी2936 जीप को देखकर रोका। जीप किरड़ोली निवासी जुनैद खां, आसिफ व जुनेद बैठे हुए थे। पुलिस ने संदेह होने पर जांच की तो जीप में 10 बोरी रखी मिली। जिन्हें खोलकर देखा तो उनमें अलग-अलग ब्रांड की पान मसाला व गुटखा रखे हुए मिले। गिनती में वह 65 हजार 280 पाउच निकले। जिनकी कीमत करीब 1 लाख 63 हजार रुपए है। इनके पास किसी प्रकार का बिल भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि टीम में हैडकांस्टेबल नरेश कुमार, सुभाष कुमार, मुकेश कुमार व दिनेश कुमार शामिल थे।

चार निर्माणाधीन घरों से पानी की मोटर चुराई

सीकर. नवलगढ़ रोड पर स्थित चार निर्माणाधीन मकानों से पानी की मोटर चुरा ली गई। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों चोरों ने पूछताछ में चार मकानों से चोरी की वारदात कबूल की है। एसआई ब्रिजेश सिंह तंवर ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इनके पास से पानी की मोटर, स्टार्टर व कार भी बरामद कर ली है। फतेहपुर रोड स्थित मकान में मोटर छुपा कर रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि राजू चोरियों का मास्टरमाइंड है। उसने ही दयानंद की कार को लेकर निर्माणाधीन मकानों से चोरी की। वह हत्या और दुष्क्र्म के मामले में भी पहले गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने महाराजा सूरजमल नगर में निर्माणाधीन मकान से दयानंद, राजकुमार, संदीप ने पानी की मोटर, पाइप व तार चोरी कर ली थी। सीसीटीवी फुटेज में कार में तीनों आते-जाते दिखाई दिए थे।