1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस बुजुर्ग ने किले से लगा दी छलांग, जानिए वजह

Fort in Rajasthan : रामस्वरूप सैनी किले से छलांग लगाने के बाद झाड़ियों में दो बार फंसा और फिर नीचे आ गिरा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 21 Dec 2018, 11:58 AM IST

sikar

A old man jumped from Thoi fort in sikar rajasthan

थोई. राजस्थान के सीकर जिले के थोई किले से शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग ने छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल से जयपुर रैफर करना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार थोई की बड़ी ढाणी निवासी रामस्वरूप सैनी को लोगों ने सुबह करीब दस बजे थोई के किले की दीवार पर चढ़ा देखा। वह नीचे कूदने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने आवाज लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया। वह कुछ देर तो रुक गया, मगर थोड़ी ही देर बाद उसने देखते ही देखते किले से छलांग लगा दी। किला करीब 50 फीट ऊँचा है।

रामस्वरूप सैनी किले से छलांग लगाने के बाद झाड़ियों में दो बार फंसा और फिर नीचे आ गिरा। गनीमत यह रही कि इस दौरान रामस्वरूप के ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। उसका पैर फैक्चर हो गया और खून अधिक निकलने की वजह से वह घायल हो गया। जैसे ही रामस्वरूप किले से छलांग लगाने के बाद वह खाई में 40 फीट नीचे आ गिरा तो ढाणी के नरेश कुमावत व आस—पास के लोग वहां पहुंचे और एम्बुलेंस 108 को फोन करके बुलाया। एम्बुलेंस से उसे थोई सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया।

यह बताई जा रही वजह

यूं तो रामस्वरूप के किले से नीचे कूदने की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, मगर बताया जा रहा है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने और बेटा पैदा नहीं होने के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रामस्वरूप के सिर्फ तीन बेटियां हैं।