3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारी के घर फायरिंग कर 25 लाख की फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार

जेल से आने के बाद राजीनामा करने की दी धमकी

2 min read
Google source verification
व्यापारी के घर फायरिंग कर 25 लाख की फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार

व्यापारी के घर फायरिंग कर 25 लाख की फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर. व्यापारी के घर फायरिंग कर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सीकर में रेलवे लाइन के पास घूम रहा था। कोतवाल उदयसिंह यादव ने बताया कि जालेऊ निवासी महेश कुमार पुत्र किशन सिंह को सीकर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर 2018 को फतेहपुर निवासी रिंकू बियाणी उर्फ माउ के घर पर फायरिंग कर उससे 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने फायरिंग के आरोपी रणवीर उर्फ मामा, राजेंद्र उर्फ गांधी, महेश कुमार और कुलदीप झाझड को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिए थे। जमानत पर आने के बाद महेश ने फोन कर दोबारा से रिंकू से फिरौती मांगी। उसने राजीनामा करने के लिए धमकी दी। महेश कुमार के खिलाफ सितंबर माह में खुड़ी निवासी विजेंद्र खीचड़ के घर में घुसकर तोडफ़ोड़ व जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज पुलिस थाने में है। इसके अलावा आरोपी पर चार मामले थाने में दर्ज है।
खोला नौकरी का पिटारा
मावण्डा. रेलवे के जयपुर मण्डल ने पूर्व सैनिकों के लिये नौकरी का पीटरा खोला है। जानकारी के अनुसार सीकर व जयपुर जिले 110 पूर्व सैनिकों रेलवे पट्टरी को जांच करने वाली मोबाइल मशीन पर तकनीकी व तकनीकी सहायक के रूप में लगाने का कार्य रेलवे द्वारा शुरू कर दिया है। जो कि सीकर, नीमकाथाना, मावण्डा आदि क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे। इस सन्दर्भ में केन्द्रीय रेलवे बोर्ड के सलाहकर रघूवीर सिंह भूदौली ने बताया कि नीमकाथाना के पूर्व सैनिकों कि तरफ से उनके पास आग्रह आने पर उन्होंने यह मामला रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने पर रेलवे ने शुरुआती तौर पर 110 पूर्व सैनिकों को रेलवे में लगाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। यह सभी पूर्व सैनिक संविदा पर राजस्थान पूर्व सैनिक निगम कार्यालय सीकर व निगम मुख्यालय जयपुर के माध्यम से कार्य करेगें।
अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
थोई. थाना पुलिस ने अपहरण के आरोप में मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डेहरा बरसिंहपुरा,नीम का थाना निवासी परिवादिया ने मामला दर्ज करवाया था कि प्रार्थीया की पुत्रवधू को डेहरा बरसिंहपुरा निवासी तेजाराम बावरिया अपहरण कर ले गया। पुत्रवधू को पूर्व में ही दस्तयाब किया जा चुका है।