19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: राजस्थान के इस तीर्थधाम का होगा विकास, प्रशासन ने की सर्वे रिपोर्ट तैयार

गणेश्वर गांव के गालव गंगा तीर्थ धाम के विकास को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन के सभी विभागों के आला अधिकारियों ने तीर्थ धाम परिधि क्षेत्र का तीन घंटे तक दौरा कर अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा की।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Jan 06, 2024

VIDEO: राजस्थान के इस तीर्थधाम का होगा विकास, प्रशासन ने की सर्वे रिपोर्ट तैयार

VIDEO: राजस्थान के इस तीर्थधाम का होगा विकास, प्रशासन ने की सर्वे रिपोर्ट तैयार

नीमकाथाना/गणेश्वर. गांव के गालव गंगा तीर्थ धाम के विकास को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन के सभी विभागों के आला अधिकारियों ने तीर्थ धाम परिधि क्षेत्र का तीन घंटे तक दौरा कर अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा की। इसके बाद धाम व वन क्षेत्र के जायजा लेकर सर्वे रिपोर्ट तैयार की। जिला परिषद के अधिकारी मुरारीलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों अपनी अपनी भूमिका निभाते हुए विकसित करने को लेकर अपने सुझाव दे। जिला कलक्टर के निर्देश पर सभी धामों को विकसित किया जा रहा है। गणेश्वर धाम से शीघ्र काम शुरू होगा। अधिकारियों ने डीपीआर के अधिकारी मनोज कुमार को ड्रोन कैमरे से तीर्थ धाम का सर्वे कर शीघ्र प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि शमशान भूमि की तरफ से जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहले आने जाने के लिए वन वे रास्ता तैयार होगा। इस दौरान तहसीलदार महेश ओला, विकास अधिकारी रामचंद्र सैनी, रामसिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग, दिनेश शर्मा , सरपंच ग्रामविकास अधिकारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

ये होंगे विकास कार्य

तीर्थ धाम पर जाने वाले रास्ते को 30 फीट चौड़ा करने सभी जर्जर मंदिरो का जीर्णोद्धार, रंग रोगन, धाम पर बने कुंड की लंबाई चौड़ाई, गो मुख से निकलने वाली जल धारा कुंड में संग्रहित होती हैं उसको तीन भागों बाटकर महिला कुंड व पुरुषों के नहाने के लिए अलग व्यवस्था करना, धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उसी से ग्रामीणों के लिए पेयजल व्यवस्था व महिला कुंड के पानी को संग्रहित कर तीर्थ धाम के आस पास लगाए जाने वाले पेड़ पौधों की सिंचाई के उपयोग में लाने की बात कही। श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल व धर्मशाला बनाने के प्रस्ताव दिए गए। वन विभाग ने श्मशान भूमि की तरफ एनीकट बांध, कुंड, बंदरों के लिए खाने पीने की अलग अलग व्यवस्था की बात कही। रेंजर श्रवण बाजिया ने कहा कि पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग गावड़ी क्षेत्र के कुंड के आसपास लवकुश वाटिका बनाने के लिए वन विभाग करोड़ रुपए स्वीकृति हुए हैं जहां सुंदर पार्क उसमे झूले,बैठने की कुर्सियां जो आस पास के क्षेत्र में अद्भुत होगा।