
राजस्थान पुलिस के जवान का सडक़ हादसे में निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
सीकर।
Alwar Police Constable Naresh Kumar Died in Road Accident : सीकर के खेल स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती ( Sikar Sena Bharti Rally 2019 ) में ड्यूटी के लिए अलवर से आए कांस्टेबल नरेश कुमार का सडक़ हादसे में निधन हो गया। सिपाही रात को होटल पर खाना खाने जा रहा था तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
उसे एसके अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलवर सीआइ इंस्पेक्टर मनीष मीणा ने बताया कि कांस्टेबल नरेश कुमार सेना भर्ती में ड्यूटी के लिए सीकर आया हुआ था। उसकी स्टेडियम के पास चंदपुरा चौराहे पर ड्यूटी लगी हुई थी। वह गश्त करता हुआ खाना खाने के लिए होटल जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसे पीछे से टक्कर मारी दी। उसे गंभीर हालत में एसके अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक नरेश अलवर का ही रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही अलवर से परिजन सीकर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम चल रहा है।
Read More :
2018 बेच में भर्ती हुआ नरेश कुमार
बता दें कि जवान नरेश कुमार 2018 बेच में पुलिस में भर्ती हुआ था। वह अलवर में अपने परिजनों के साथ रहता था। सेना भर्ती में ड्यूटी के लिए वह सीकर आया था। निधन के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
Updated on:
19 Oct 2019 12:59 pm
Published on:
19 Oct 2019 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
