28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railways: सीकर से इंदौर के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, जिले के 3 स्टेशनों पर रुकेगी

Indian Railways: रेलवे ने श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन शुरू किया है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Santosh Trivedi

Mar 27, 2026

Train news

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo- Patrika

Indian Railways: सीकर । ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन शुरू किया है। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से सीकर जिले के यात्रियों को सीधे इंदौर जाने की सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर (04735) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 2 अप्रैल से 9 जुलाई 2026 तक 15 ट्रिप करेगी। यह ट्रेन हर गुरुवार को श्रीगंगानगर से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार सुबह 9.55 बजे इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी तरह लक्ष्मीबाई नगर (04736) श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल 3 अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक 15 दिन संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को इंदौर से दोपहर 1.55 बजे रवाना होकर शनिवार दोपहर 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

सीकर के 3 स्टेशनों पर रुकेगी

यह ट्रेन सीकर के लक्ष्मणगढ़, सीकर और रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसके अलावा ट्रेन सादुलशहर, हनुमानगढ़, नोहर, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम व फतेहाबाद चन्द्रावतीगंज सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। रेलसेवा में सैकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 11 स्लीपर, 4 जनरल व 2 गार्ड डिब्बे सहित 20 कोच शामिल होंगे।

बांदीकुई को बड़ी रेल सौगात

इधर रेलवे ने बांदीकुई स्टेशन पर जोधपुर-हावड़ा (12308) और बीकानेर-हावड़ा (22308) ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी है। अब उत्तर-पश्चिम रेलवे से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है, जिसके बाद इन ट्रेनों का ठहराव शुरू हो सकेगा।

दरअसल, पहले हावड़ा-जोधपुर (12307) और हावड़ा-बीकानेर (22307) ट्रेनों का ठहराव फरवरी से शुरू किया गया था, जिससे यात्रियों को हावड़ा दिशा से आने की सुविधा तो मिली, लेकिन जाने के लिए सीधी सुविधा नहीं थी। इस समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने वापसी दिशा की ट्रेनों को भी मंजूरी दी है।

हालांकि, नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभी ये ट्रेनें जयपुर के बाद सीधे भरतपुर रुक रही हैं, जिससे बांदीकुई के यात्रियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी

विधायक भागचंद सैनी टांकड़ा ने इस मुद्दे को लगातार उठाते हुए रेल मंत्री और अधिकारियों से कई बार मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बांदीकुई में रेल सेवाओं के विस्तार और रेल विरासत के संरक्षण के लिए प्रयास जारी हैं।

इन ट्रेनों के ठहराव से मेहंदीपुर बालाजी सहित आसपास के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही बांदीकुई जयपुर, दिल्ली और आगरा के बीच प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट होने के कारण यहां से आवागमन और सुगम होगा।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि ठहराव को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, ताकि आमजन को बेहतर रेल सुविधाओं का लाभ मिल सके।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग