7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL में सट्टे के लिए करोड़ों की राशि ग्राहकों के खाते में जमा

संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितम्बर से शुरू हो रहे आईपीएल को लेकर शेखावाटी में सट्टे की पिच तैयार है। सट्टा कारोबारियों ने करोड़ों का दांव लगाने की तैयारी पूरी कर ली है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Sep 18, 2020

IPL में सट्टे के लिए करोड़ों की राशि ग्राहकों के खाते में जमा

IPL में सट्टे के लिए करोड़ों की राशि ग्राहकों के खाते में जमा

सीकर. संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितम्बर से शुरू हो रहे आईपीएल को लेकर शेखावाटी में सट्टे की पिच तैयार है। सट्टा कारोबारियों ने करोड़ों का दांव लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। सट्टे के कारोबार से जुड़े लोगों की माने तो कोरोना काल के बीच इस सीजन में महज सीकर जिले में पांच हजार करोड़ रुपए का सट्टा लगाया जाएगा। इस बार अधिकतर सट्टा ऑनलाइन मोबाइल से ही खेला जाएगा। वहीं मोबाइल पर भाव देने के पुराने अंदाज में भी सट्टा करने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं। खास बात यह है कि कोरोना के चलते इस बार अधिकतर सटोरियों ने बाहर की बजाय सीकर शहर व आसपास में ही अपना ठिकाना बनाया है।

सट्टे के लिए पहले जमा हो गई करोड़ों की राशि

ऑनलाइन सट्टे के कारोबार की स्थिति पर नजर डाले तो सामने आता है कि किसी भी ग्राहक को सीधे एंट्री नहीं मिलती। ऑनलाइन सट्टा करवाने वाली बेवसाइट के सुपर मास्टर के पास सट्टा करवाने का अधिकार होता है। वह मास्टर को अधिकार देता है। इसके बाद यूजर का नंबर आता है। खास बात यह है कि सुपर मास्टर की ओर से अधिकार देने पर ही सट्टा खेलने वाले ग्राहक का लॉगिन और पासवर्ड तैयार होता है। यह पासवर्ड मिलने के बाद अपनी आईडी से सट्टा कर सकता है, लेकिन इसके लिए उसके खाते में पहले से पैसा होना जरूरी है। सट्टे के कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि सीकर में 15 से अधिक सुपर मास्टर है। इनकी स्थिति देखे तो प्रत्येक सुपर मास्टर की ओर से यूजर (ग्राहकों) के खाते में आठ से दस करोड़ रुपए की राशि अब तक जमा करवाई जा चुकी है।

मोबाइल पर नेट का खेल, सोमवार को भुगतान

ऑनलाइन सट्टा करने वाले सटोरियों को कोई ठिकाना बनाने की आवश्यकता नहीं है। ग्राहक अपने लॉगिन पासवर्ड से सट्टा करता रहता है, जिसका हिसाब बेवसाइट पर स्वत: ही हो जाता है। इसके लिए सटोरियों को कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं होती। बस उसके मोबाइल पर नेट लगातार चालू रहना चाहिए। सीकर में ऑन लाइन सट्टे का हिसाब प्रत्येक सोमवार को होता है। सुपर मास्टर की ओर से जमा करवाए गए पैसे और ग्राहक की ओर से खेले गए सट्टे का सोमवार को हिसाब कर भुगतान करना होता है। बिना गारंटी नहीं मिलती ऐंट्री सट्टे के इस कारोबार में कोई नया ग्राहक सट्टा खेलना चाहता है तो उसे बिना गारंटी ऐंट्री नहीं मिलती। उसे पहले पैसा या गारंटर लाना होगा। इसके बाद ही उसका लॉगिन आईडी बनाया जाएगा। इस बार भी उन्हीं लोगों को पहले जोड़ा जा रहा है, जिन्होंने पिछले आईपीएल व दूसरे बड़े मैचों में बड़ा दाव लगाया है। नया ग्राहक खाते में पैसा होने पर ही सट्टा खेल सकेगा।

इनका कहना है-

सट्टे के कारोबार को लेकर पुलिस सक्रिय है। आईपीएल के दौरान भी सटोरियों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डॉ.देवेन्द्र कुमार शर्मा
अपर पुलिस अधीक्षक, सीकर