23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: वाह फेस्ट 2023: कला का संरक्षण हमारी प्राथामिकता होनी चाहिए: दीप्ति नवल

सीकर/रामगढ़ शेखावाटी. प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री दीप्ति नवल ने कला और संस्कृति के संरक्षण को लेकर चिंता जाहिर की है। यहां वाह फेस्ट महोत्सव में आईं दीप्ति नवल ने कहा कि सभी के सहयोग से ही देश की कला, संस्कृति व धरोहर को संरक्षण मिल सकता है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Feb 04, 2023

video: वाह फेस्ट 2023: कला का संरक्षण हमारी प्राथामिकता होनी चाहिए: दीप्ति नवल

video: वाह फेस्ट 2023: कला का संरक्षण हमारी प्राथामिकता होनी चाहिए: दीप्ति नवल

सीकर/रामगढ़ शेखावाटी. प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री दीप्ति नवल ने कला और संस्कृति के संरक्षण को लेकर चिंता जाहिर की है। यहां वाह फेस्ट महोत्सव में आईं दीप्ति नवल ने कहा कि सभी के सहयोग से ही देश की कला, संस्कृति व धरोहर को संरक्षण मिल सकता है।

कला और संस्कृति का संरक्षण हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। शुक्रवार को यहां गोशाला मार्ग स्थित रामगोपाल पौद्दार की छतरी में पर्यटन विभाग, श्रुति फाउंडेशन एवं इंटेक के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय वेदारण्य हेरिटेज फेस्टिवल 2023 का शुभारंभ हुआ। समारोह की अध्यक्ष श्रुति फाउंडेशन की संस्थापिका ट्रस्टी श्रुति पौद्दार ने आयोजन के उदेश्यों के बारे में बताया। समारोह की मुख्य वक्ता एवं आयोजन की सह निर्देशिका अप्रवासी भारतीय मीरा मिश्रा कोशिक ने शेखावाटी की कला, इतिहास व संस्कृति को अलग व अनुपम बताते हुए इसे विश्व के मानचित्र पर पुन: उभारने के लिये ऐसे आयोजन की आवश्यकता जताई। ख्यातनाम कत्थक नृत्यांगना गोरी शर्मा त्रिपाठी ने रामगढ़ की छतरियों पर अंकित भित्तिचित्रों को विश्व में अलग व विशेष बताते हुए इनके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की बात कही। चार दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ दीप्ति नवल, आदित्य आहूवालिया व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जलवन कर किया।

समारोह का आगाज कत्थक नृत्यांगना गोरी शर्मा त्रिपाठी नेकृष्ण भक्ति के विभिन्न गीतों पर कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देकर किया। कत्थक नृत्यांगना गोरी शर्मा ने गीत चन्द्र बदन मृग नयनी सब श्याम दर्शन प्यारी रे गीत के माध्यम से कृष्ण के दीदार की प्रस्तुति दी। कत्थक नृत्यांगना स्नेहा ने बाजे रे मुरलिया गीत पर श्याम भक्ति के भाव प्रस्तुत किए। वहीं गोरी त्रिपाठी व स्नेहा ने गीत पवन पूरविया मन चंचल मोरी पिया के जाना है...के माध्यम से कृष्ण व राधा की भक्ति की प्रस्तुति दी तो उपस्थित जन भी भाव विभोर हो उठे।

यह रहे मौजूद

चार दिवसीय वाह फेस्ट 2023 के प्रथम दिन हरियाण के नेशनल हेरिटेज म्यूजियम के तरूण ठकराल, सुरीना, पूनम सिंह, नौशाद, कोलकाता प्रवासी अरूण पौद्दार, सुनील मेहरा, पंपा पंवार, शिल्पी थार्ड, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रेखाराम खीचड़, रीछपाल नेहरा, मनोज जौहरी, अंजू भीमसरिया, गणेश शास्त्री, पवन धानुका, शौम्य भीमसरिया सहित वासी प्रवासी बंधु व अप्रवासी भारतीय मौजूद रहे।
रामगढ़ कल, आज व कल की प्रस्तुति शनिवार को

वाह फेस्ट 2023 के दूसरे दिन रामगढ़ के एतिहासिक गढ़ में रामगढ़ कल आज व कल नाटय की प्रस्तुति के माध्यम से रामगढ़ का इतिहास व कला संस्कृति के बारे में प्रस्तुति दी जायेगी। वही पूर्बयान चटर्जी की ओर से रसीयन वॉयलीन की प्रस्तुति देंगे। वहीं सुनील मेहरा व पल्ल्व मिश्रा की ओर से मुगल बच्चा व घरवाली की प्रस्तुति दास्तानगोई के माध्यम से करेंगे। वहीं बिसाऊ दरवाजा बाहर मोहर हवेली में इन्टेक हेरिटेज रेस्टोरेशन की कार्यशाला के माध्यम से चूने की विरासतों को चूने से बचाने का प्रशिक्षण देंगे।