11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर में JEN ने दिखाई हिम्म्त तो बिजली चोरी करता पकड़ा गया XEN, कर रखा था ये जुगाड़

XEN caught For Electricity Theft in sikar : सीकर महात्मा ज्योतिबा फुले कॉलोनी में प्रसारण निगम के अधिशाषी अभियंता लालजी कश्यप के घर बिजली चोरी पकड़ी है।
2 min read
Google source verification
Sikar

AVVNL XEN caught For Electricity Theft in sikar Rajasthan

सीकर.

बिजली छीजत कम करने का दावा करने वाले निगम अभियंता खुद बिजली चोरी करने में लगे हुए हैं। सीएसडी तृतीय के कनिष्ठ अभियंता विजेन्द्र वर्मा ने शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले कॉलोनी में प्रसारण निगम के अधिशाषी अभियंता लालजी कश्यप के घर बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली चोरी पकड़े जाने पर अधिशाषी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के बीच फोन पर जमकर तकरार भी हुई। इसके बाद भी कनिष्ठ अभियंता नहीं माने और 48 हजार रुपए की वीसीआर भर दी है। अधिशाषी अभियंता अपनी रसूख से पोल से सीधे तार डालकर बिजली चोरी करता मिला। रोचक बात यह है कि महीनों से चल रहे इस बिजली चोरी का खेल की किसी को भनक तक नहीं लगी। मामला सामने पर निगम के उच्च अधिकारी अब अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं।

चोरी की बिजली से निर्माण कार्य

अभियंता के मकान पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। अभियंता ने बिजली चोरी करने के लिए दो सर्विस लाइन लगा ली। बिजली का बिल कम से कम आए इसलिए एक तो सीधे मीटर से जोड रखी थी। एक पोल से तार अपने स्तर पर जोड लिया। इसके जरिए महीनों से बिजली चोरी का खेल चल रहा था।


कनिष्ठ अभियंता से तकरार: पता है मेरा घर है तो फिर वीसीआर क्यों भरी
वीसीआर भरे जाने की सूचना मिलते ही अधिशाषी अभियंता ने कनिष्ठ अभियंता विजेन्द्र वर्मा को फोन भी किया। अधिशषी अभियंता ने फोन पर कहा कि आपको जब पता है कि मेरा घर है तो वीसीआ क्यों भरी। आप जानबूझकर वीसीआर भरते हो। आखिर में कनिष्ठ अभियंता ने भी कह दिया कि चोरी थी इसलिए पकड़ ली, इसमें जानबूझकर भरने जैसी कोई बात नहीं है।


...और जनता को चोरी नहीं करने की नसीहत

चौपाल सहित अन्य कार्यक्रमों के जरिए जनता को नसीहत देने वाले खुद चोरी में शामिल है। इससे पहले भी निगम के कई अभियंता व तकनीकी सहायक बिजली चोरी करते हुए पकड़े जा चुके है। कई मामलों में तो खुद निगम ने उनके मामलों को सतकर्ता समिति में ही रफा-दफा कर दिया।


चोरी की पगडंडी पर कैसे कम होगी छीजत
अजमेर डिस्कॉम एमडी के गृह जिले में हर बार चोरी व छीजत कम करने के दावे-वादे किए जाते है। खुद ऊर्जा मंत्री व ऊर्जा सचिव तो नवाचार दिखाए जाते है। लेकिन जब खुद के कर्मचारी ही बिजली चोरी में शामिल हो तो चोरी व छीजत का ग्राफ कैसे कम होगा।
----------------------------------

और एसई बोले, विभागीय कार्रवाई करेंगे

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विद्याद्यर सिंह का कहना है कि चोरी कोई भी करें वीसीआर भरी जाएगी। हमारी टीम ने अभियंता की वीसीआर भर कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वालों को जवाब भी दे दिया है। दोषी अधिशाषी अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखा जाएगा।

-----------------------------------
विभाग सख्ती बरते तो गिरे गाज

विद्युत निगम की विजिलेंस टीम की कार्रवाई पर विभाग अधिशाषी अभियंता के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है। कार्रवाई की गेंद अब उच्च अधिकारियों के पाले में चली गई है। निगम के कई कर्मचारियों के चोरी करते हुए पकड़ जाने पर विभागीय कार्रवाई भी की गई थी।
---------------------------

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग