
हाथ में भभूत देकर बाबा ने शरीर से उतरवा लिया सबकुछ, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर बीकानेर बाइपास पर आज एक साधु वेशधारी ठग ने एक शख्स को झांसे में लेकर उससे लाखों के गहने ठग लिए। आरोपी ने धोद रोड चौराहा निवासी बनवारी खीचड़ पुत्र गणपत राम को बीच रास्ते में ठगी का शिकार बनाया। पीडि़त ने बताया कि वह दोपहर में अपने भाई के घर स्कूटी लेने पैदल ही जा रहा था। तभी जयपुर- बीकानेर बाइपास पर लक्ष्मणगढ़ की तरफ से आई एक कार आकर रुकी। जिसमें सवार एक साधु वेशधारी ने उससे जयपुर का रास्ता पूछा। रास्ता बताने पर उसने प्रसाद देने की बात कहते हुए हाथ में एक भभूत जैसा पाउडर दिया। जिसे हाथ में लेने पर वह सुन्न हो गया। इसके बाद वह बाबा उसकी सोने की चैन व दो अंगूठी उतारकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसने अपने भाई को बुलाकर पुलिस को इत्तेला दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं।
लिक्विड में बदला पाउडर, पत्थर उठाने को कहा
पीडि़त बनवारी ने बताया कि बाबा ने जो पाउडर दिया था वह हाथ में लेते ही लिक्विड हो गया। जिसकी कूछ बूंदे जमीन पर भी गिर गई। पाउडर के लिक्विड होने के साथ ही उसकी चेतना खत्म हो गई। उसे इतना याद है कि ठग ने उसे पास से एक पत्थर उठाने को कहा था। जो उसने उठाया भी था।
सीसीटीवी में धोक लगाता व चलता दिखा पीडि़त
सीसीटीवी फुटेज में पीडि़त बनवारी लाल साधुवेशधारी के धोक लगाता और कुछ कदम चलकर आते हुए दिख रहा है। मामला झांसे में लेकर ठगी का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
वीरेन्द्र शर्मा, सीओ सिटी, सीकर।
Published on:
07 Jul 2023 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
