
सीकर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रविवार को झाड़-फूंक व ताबीज बनाने के लिए आई एक 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने नरसीदास पर बेटी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।
रिपोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी के कुछ दिनों से पेट दर्द हो रहा था। पीड़िता को झाड़-फूंक व इलाज कराने वह नरसीदास के पास गई थी। आरोप है कि उसने पीड़िता को नशीले पदार्थ मिले हुए दो लड्डू खाने को दिए और इलाज के बहाने अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता रोते हुए कमरे से बाहर आई और अपनी मां को पूरी बात बताई।
घटना की जानकारी पीड़िता की मां ने अपने परिजनों को दी। पीड़िता व उसकी मां को रोता देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां एकत्र हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़िता सहित परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने पीड़िता का बोर्ड से मेडिकल कराया है। वहीं आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Published on:
26 Jun 2023 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
