30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी के बीच चोरों ने बनाई सेहत, कीमती सामानों के साथ उड़ाए सर्दियों के लड्डू

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Jyoti Patel

•

Updated: 2 Jan 2019, 4:20 PM IST

sikar news

चोरी के बीच चोरों ने बनाई सेहत, कीमती सामानों के साथ उड़ाए सर्दियों के लड्डू

सीकर. खाटूश्यामजी के पास बनाथला गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने तकरीबन चार घरों व एक चाय की थड़ी को अपना निशाना बनाया। चोरों ने करीब दो लाख के सोने चांदी के जेवरात व हजारों की नगदी के साथ खाद्य सामग्री को भी नहीं छोड़ा। मंगलवार रात बनाथला निवासी कालूराम बलाई के घर से अज्ञात चोरों ने सोने की नथ व मांग टीका, कान के टोपिस, चांदी की 2 जोड़ी पायल सहित तागड़ी पार कर ली गहनों की किमत करीब एक लाख रूपये है।

वहीं दूसरी तरफ रघुनाथ वर्मा के घर से चोरों ने दो मांग टीका एक मादलिया, पायजेब सहित सोने चांदी के तकरीबन एक लाख के गहने पार किए, साथ ही सोनी देवी बलाई के घर से चोरों ने पांच हजार की नकदी चुराकर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने चाय की थड़ी को भी नहीं छोड़ा भंवर लाल शर्मा की चाय की थड़ी का ताला तोड़कर वे पान मसाले के पाउच और गल्ले में रखी दो हजार की नकदी चुरा ली। इसके साथ ही उन्होंने मालीराम जांगिड़ के घर मे सर्दी के लिए बनाए गए लड्डुओं को भी नही छोड़ा। घटना की सूचना पर पहुँची दांतारामगढ़ पुलिस ने पीड़ित लोगों व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर एक जन को शक के आधार पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।